• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , सोमवार, 5 नवंबर 2012 (22:09 IST)

तुलसी गबार्ड : मेरी हिंदू धर्म में आस्था

तुलसी गबार्ड
अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की सदस्य बनने जा रहीं पहली हिंदू तुलसी गबार्ड ने कहा है कि उनकी आस्था कांग्रेस के लिए एक पूंजी होगी, क्योंकि यह अमेरिका और भारत के बीच आपसी समझ को बढ़ाने में मदद करेगी।

तुलसी ने सवाल किया, यह स्पष्ट है कि अमेरिका और भारत के बीच नजदीकी कार्यकारी संबंध बनाए जाने की जरूरत है। अगर वॉशिंगटन में निर्णय करने वाले लोग 80 करोड़ हिंदुओं के धार्मिक विश्वास, मूल्यों और प्रथाओं के बारे में बहुत कम जानते हैं तो हमारा घनिष्ठ रिश्ता कैसे हो सकता है?

'रिलीजन न्यूज सर्विस' संवाद समिति ने उनके हवाले से कहा, आशा करती हूं कि कांग्रेस में एक हिंदू अमेरिकी की उपस्थिति से अमेरिका की भारत के बारे में और भारत की अमेरिका के बारे में समझ बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि जहां तुलसी ने भारतीय अमेरिकी लोगों के सहयोग का समर्थन किया है, वहीं उनके प्रचार में भारतीयों की उपस्थिति बहुत कम है। (भाषा)