1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. Russia launches massive attack on Ukraine

Russia–Ukraine War रूसी ड्रोन्स ने यूक्रेन में मचाई तबाही, 29000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल

Russia-Ukraine war
एक तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन में सुलह के प्रयास कर रहे हैं, दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर जबर्दस्त अटैक किया है। रूसी ड्रोन ने यूक्रेन में तबाही मचा दी है। यूक्रेनी शहर ओडेसा में देर रात रूसी ड्रोन ने चार बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया। जिससे रविवार सुबह 29,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई। अभी तक ताजा हमलों को लेकर रूस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच युद्ध को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान ओडेसा के बाहरी क्षेत्र में स्थित बंदरगाह शहर चोर्नोमोर्स्क में हुआ है, जहां आवासीय मकान और प्रशासनिक भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसमें अभी तक एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। कुछ ही दिनों पूर्व रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा और गैस संयंत्रों को निशाना बनाया था। यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए रूसी तेल रिफाइनरियों और पाइपलाइनों पर हमला किया।
 
पीएम मोदी और जेलेंस्की में हुई बात
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी एक्स पर हुई इस बातचीत के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने उन्हें वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यूरोपीय नेताओं की बातचीत के बारे में बताया। यह एक उपयोगी और महत्वपूर्ण बातचीत थी, जिसमें साझेदारों के बीच वास्तविक शांति कैसे प्राप्त की जाए, इस पर एक साझा दृष्टिकोण था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की को आज उनके फोन कॉल के लिए धन्यवाद। हमने चल रहे संघर्ष, इसके मानवीय पहलू और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत इस दिशा में सभी प्रयासों को पूर्ण समर्थन देता है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रतलाम में जीतू पटवारी की कार पर पथराव, बाल-बाल बचे, गाड़ी के कांच फूटे