1. खबर-संसार
  2. »
  3. गुजरात चुनाव
  4. »
  5. समाचार

मोदी की चुनाव सभा रद्द

नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने की वजह से सोमवार को उनकी दो चुनाव सभाएँ रद्द कर दी गईं। हेलीकॉप्टर अमरेली जिले के बाबरा में खराब हो गया।

भाजपा महासचिव विजय रूपानी ने बताया कि मोदी को सौराष्ट्र क्षेत्र में आज सात चुनाव सभाओं को संबोधित करना था। महुआ में सभा करने के बाद वह बारा पहुँचे जहाँ उनका हेलीकॉप्टर खराब हो गया।

उन्होंने कहा सोमनाथ और तलाला विधानसभा क्षेत्रों में मोदी की चुनाव सभा रद्द कर दी गई।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें