• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. दद्दू का दरबार
  6. सेनाध्यक्ष का जन्म तिथि विवाद
Written By WD

सेनाध्यक्ष का जन्म तिथि विवाद

- एमके सांघी

भारतीय सेनाध्यक्ष
ND

प्रश्न- दद्दू, खुदा-ना-खास्ता यदि अपने देश पर कोई विदेशी हमला जो गया तो वर्तमान भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह कोर्ट में चल रही अपनी जन्म तिथि विवाद की लडा़ई पर ध्यान देंगे या विदेशी हमले को नाकाम करने की लडा़ई पर?

उत्तर- निश्चित रूप से विदेशी हमले को नाकाम करने की लडा़ई पर, क्योंकि कानूनी लडा़ई की तारीख बडी़ आसानी से आगे बढ़ाई जा सकती है, मगर युद्ध विराम अपनी सुविधानुसार नहीं होता।