वॉ और पोंटिंग की टीम ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के ये 23 वर्ष जो टीम ने बॉर्डर से लेकर पोंटिंग के नेतृत्व में गुजारे हैं दरअसल ऑस्ट्रेलिया के स्वर्णिम वर्ष हैं। बॉर्डर और टेलर के शामिल प्रयासों ने टीम में बुलंदियों को छूने का विश्वास पैदा किया।
शिखर पाने का आधार तैयार किया और स्टीव वॉ एवं पोंटिंग ने अपने नेतृत्व काल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चरम पर पहुँचा दिया।
आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हैसियत विश्व चैंपियन की है न केवल टेस्ट क्रिकेट में बल्कि एक दिवसीय क्रिकेट में भी। और यह स्थिति एक, दो नहीं बल्कि पिछले नौ वर्षों से बनी हुई है।
बॉर्डर के दौर में ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन बना पहली बार : भारत एवं पाकिस्तान ने 1987-88 में संयुक्त रूप से रिलायंस विश्व कप का आयोजन किया और टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त देकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का श्रेय प्राप्त किया।
1995-96 में फिर एक बार एशियाई मैदानों पर विश्व कप खेला गया इस बार मार्क टेलर के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने हिस्सा लिया और उपविजेता की स्थिति तक पहुँची।
बॉर्डर एवं टेलर के नेतृत्व काल में तीन विश्व कप स्पर्धाएँ हुईं, ऑस्ट्रेलिया एक बार विजेता व एक बार उपविजेता बनी। दोनों के संयुक्त नेतृत्व काल में ऑस्ट्रेलिया ने 41 में से 21 श्रृंखलाएँ जीतीं, टेस्ट मैचों में सफलता का प्रश रहा 40.55 और पराजय का प्रश रहा 24.47। 14 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह प्रगति की (1984-जनवरी 1999)।
स्टीव वॉ और उनके बाद पोंटिंग, चरम पर ऑस्ट्रेलिया : लगातार तीन विश्व कप स्पर्धाएँ ऑस्ट्रेलिया ने इस दौर में जीतीं, 1999 में फाइनल में पाकिस्तान को, 2003 में फाइनल में भारत तथा 2007 के फाइनल में टीम ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप प्राप्त किया।
पहली दो सफलताओं में नेतृत्व स्टीव वॉ का रहा, जबकि 2007 में कप्तानी रिकी पोंटिंग की रही। एक दिवसीय संदर्भ में किसी भी टीम द्वारा प्राप्त की गई यह विशिष्ट उपलब्धि है।
टेस्ट श्रृंखलाओं का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया : मार्च 2004 से नवंबर 2007 के मध्य स्टीव और पोंटिंग के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने 32 टेस्ट श्रृंखलाओं में से 26 अपने पास रखी हैं, सिर्फ तीन खोई हैं। इन 26 जीतीं हुई श्रृंखलाओं की विशेष बात यह कि ऑस्ट्रेलिया ने 16 श्रृंखलाओं में 'क्लीन स्वीप' किया है। इस 'क्लीन स्वीप' में टेस्ट खेलने वाली सभी टीमें शामिल हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक तीन मर्तबा क्लीन स्वीप किया है, दो बार स्टीव वॉ और एक बार रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में। स्टीव ने यदि जिमी एडम्स के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज से श्रृंखला के सभी पाँच मैच छीने थे (2000-01) तो रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नेतृत्व वाली इंग्लैंड के साथ यही सलूक किया (2006-07)। दोनों कप्तानों ने आठ-आठ बार क्लीन स्वीप करने का करिश्मा किया।
स्टीव ने यदि अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को लगातार 16 जीत दिलाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया तो पोंटिंग भी अब तक (नवंबर 07) टीम को लगातार 14 जीत दिला चुके हैं। संयुक्त रूप से स्टीव-पोंटिंग के दौर में 100 मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 74 मैच जीते एवं 13 में पराजय मिली है। किसी भी टीम किसी भी कप्तान के लिए सफलता का ऐसा आँकड़ा मन लुभाने वाला है और इस तरह की उपलब्धि अर्जित करना हसरत।
सौरव गांगुली की कप्तानी और उसके बाद की भारतीय टीम : नवंबर 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका की जीत से सौरव की कप्तानी का दौर शुरू हुआ। जिसका अंतिम सिरा इंग्लैंड के खिलाफ द्रविड़ की कप्तानी में मिली श्रृंखलाई जीत पर स्थित है। वॉ एवं पोंटिंग के ऑस्ट्रेलियाई नेतृत्व की तुलना के लिए भारतीय टीम के पास यह तकरीबन सात वर्ष का दौर है।
भारत ने इस संयुक्त नेतृत्व दौर में 27 श्रृंखलाएँ खेली हैं 14 में उसे जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 32 में से 26 जीती हैं। भारत ने 7 श्रृंखलाएँ खोई हैं, ऑस्ट्रेलिया ने तीन। भारत ने 76 खेले गए मैचों में से 30 जीते हैं और 20 में पराजय मिली है।
वॉ-पोंटिंग ने 100 में से 74 मैच अपनी टीम को जिताए हैं। सौरव-द्रविड़ का यह दौर भारत की टेस्ट सफलताओं का दौर रहा है-पर ऑस्ट्रेलियाई उपलब्धियों के आगे यह फीका-फीका लगता है, इसीलिए तो ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया है।