भारत, पाकिस्तान टेस्ट रिश्ते
- स्वरूप बाजपेयी
* भारतीय मैदानों पर पिछली सदी के अंत तक खेली गई श्रृंखलाएँ- 1952-53 से लेकर 1998-99 तक छः श्रृंखलाएँ पाकिस्तान ने भारत में खेलीं। भारत ने 1952-53 में लाला अमरनाथ तथा 1979-80 में सुनील गावस्कर के नेतृत्व में श्रृंखलाएँ जीतीं। पराजित पाक कप्तान रहे अब्दुल हफीज कारदार एवं आसिफ इकबाल। इमरान खान 1986-87 में कपिलदेव के खिलाफ श्रृंखला जीतने में कामयाब रहे।
60-61 (कांट्राक्टर-फजल महमूद) व 83-84 (कपिलदेव-जहीर अब्बास) में सभी मैच ड्रॉ रहे जिनकी संख्या 8 थी जबकि 98-99 में अजहर व वसीम अकरम ने श्रृंखला का एक-एक मैच जीता। 98-99 में ही एशियन चैंपियनशिप के अंतर्गत खेला गया कोलकाता टेस्ट पाकिस्तान ने जीता। कुल मिलाकर 27 टेस्ट इस दौरान खेले गए। भारत ने पाँच तथा पाकिस्तान ने चार जीते, शेष 18 ड्रॉ रहे।
* खंडित होते क्रिकेट रिश्ते- पिछली सदी के क्रिकेट रिश्तों की विशेष बात यह रही कि वे बीच-बीच में दरकते रहे। 1952-53 (भारत में), 1954-55 (पाकिस्तान में) और 1960-61 (भारत में) श्रृंखलाएँ खेली गईं और फिर 18 वर्षों का विराम लग गया।
1978-79 में बिशन बेदी भारतीय टीम लेकर पाकिस्तान गए और फिर 1989-90 तक लगातार आना-जाना बना रहा और 7 श्रृंखलाएँ संपन्न हुईं, चार पाकिस्तान व तीन भारत में। फिर 9 वर्षों तक का बंद। 1998-99 में वसीम अकरम टीम लेकर आए, रिश्ते फिर से शुरू हुए, अंततः पिछली सदी का अंत हुआ।
उस दौर में अधिकांश अवसरों पर टेस्ट या श्रृंखला नहीं खेली जाती थी। बल्कि क्रिकेट मैदान पर भी जंग ही लड़ी जाती थी। निःसंदेह जंग में हारना कोई चाहता नहीं था इसलिए उस दौर में खेले गए मैचों का एक बड़ा हिस्सा ड्रॉ पर खत्म होता रहा।
47 मैचों में से 33 मैच अनिर्णित रहे अर्थात 70.21 प्रतिशत, पाकिस्तान में खेले गए 20 में से 15 (75 प्रतिशत) और भारत में खेले गए 27 में से 18 (66.66 प्रतिशत) मैच अनिर्णित हुए। तारीफ की बात यह कि भारतीय टीम को पाकिस्तान में कोई टेस्ट जीतने के लिए 51 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा और टीम की यह साध नई सदी में जाकर पूरी हुई।
* कप्तान पर भी गिर जाती थी गाज- 1978-79 में बिशन बेदी का नेतृत्व पाकिस्तान में असफल रहा (0-2 की हार) और जब पाक टीम भारत आई (79-80) तो टीम के कप्तान थे सुनील गावस्कर। 1982-83 में गावस्कर 6 मैचों की श्रृंखला गँवा कर लौटे (0-3) और जब जहीर अब्बास अगले वर्ष टीम लेकर भारत आए तो भारतीय टीम का नेतृत्व कपिलदेव के हाथों में था।
1986-87 में कपिलदेव असफल रहे, इमरान ने 1-0 से श्रृंखला पाकिस्तान को जिता दी थी। जब 1989-90 में भारतीय टीम पाकिस्तान गई तो टीम की कप्तानी के. श्रीकांत कर रहे थे।
श्रीकांत ने श्रृंखला के चारों टेस्ट ड्रॉ रखे, यह वही श्रृंखला थी जिसमें सचिन नामक धूमकेतु का उदय हुआ था, पर गजब यह हुआ कि श्रीकांत की कप्तानी भी छिन गई। उनका नेतृत्व अनुभव मात्र चार ड्रॉ टेस्ट मैचों तक ही रहा। अजहर बने थे नए कप्तान (90-91)।
* नई सदी में अब तक लगातार चल रहा है सिलसिला- संबंध शुरू होने में फिर पाँच वर्ष लग गए। मार्च 1999 में प्रथम एशियन चैंपियनशिप के मैच की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध अगली टेस्ट श्रृंखला कीशुरुआत मार्च 2004 में की। संबंध अच्छे न होने की वजह से भारतीय टीम ने दूसरी एशियन चैंपियनशिप में भी भाग नहीं लिया था। अंततः 2003-04 में सौरव के नेतृत्व में टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई।
* मुल्तान का ऐतिहासिक मैच- भारतीय टीम ने इस टेस्ट को पारी व 52 रनों के अंतर से जीतकर इस मैच को ऐतिहासिक बना दिया। पाकिस्तानी मैदानों पर टीम को मिली पहली टेस्ट विजय, मैच को जीतने का कार्य स्थानापन्न कप्तान राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में हुआ।
घोषित कप्तान सौरव नहीं खेल सके थे, सहवाग (309 रन) ने भारत की ओर से पहला तिहरा शतक बनाया व सचिन (194*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 336 रनों की बेमिसाल साझेदारी भी की, तब से सहवाग 'मुल्तान के सुल्तान' बन गए। और भारतीय टीम ने श्रृंखला 2-1 से जीतने का श्रेय भी पहली बार प्राप्त किया। सोने पर सुहागा कहावत चरितार्थ करते हुए भारतीय टीम ने एक दिवसीय श्रृंखला भी 3-2 से अपने कब्जे में की थी।
* 2004-05 में पाकिस्तान, भारत के दौरे पर आया- एक दिवसीय श्रृंखला 4-2 से जीतकर गया व टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर रही। अगले सत्र में (05-06) भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया, एक दिवसीय श्रृंखला जीती (4-1) जबकि टेस्ट श्रृंखला गँवाई। भारत के कप्तान थे राहुल द्रविड़। शताब्दी की इन तीनों श्रृंखलाओं में पाकिस्तान की बागडोर सम्हाले हुए थे इंजमाम-उल-हक, जो अब निवृत्ति ले चुके हैं। जबकि सौरव एवं द्रविड़ भारतीय टीम के रणनीतिकार रहे थे।
इन श्रृंखलाओं में जो 9 टेस्ट खेले गए 3 भारत व 3 पाकिस्तान ने जीते व इतने ही ड्रॉ रहे, जबकि एक दिवसीय मैचों में 16 में से 9 भारत व 7 पाकिस्तान के पक्ष में निर्णित रहे। अब वर्तमान सदी की चौथी श्रृंखला के टेस्ट खेलने के लिए शोएब मलिक व अनिल कुंबले की टीमें आमने-सामने होंगी। चूँकि अब जंग नहीं लड़ी जाती बल्कि मैच व श्रृंखला खेली जाती है अतः मैचों में जंग अधिक नहीं लग पाती, मैच ड्रॉ कम होने लगे हैं क्योंकि सद्भावना दौरों में जीत-हार का दंश कम हो गया है।
* भारत में पाकिस्तान के खिलाफ- अनिल कुंबले भारत के नौवें कप्तान हैं तो शोएब मलिक भी ऐसे नौवें खिलाड़ी हैं जो भारत में पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व संभाले हुए हैं।