भारत इंग्लैंड में : श्रृंखलाएँ 1974 के बाद की
- डॉ. सुरेन्द्र कवठेकर
सन 1971 में इंग्लैंड में मिली पहली टेस्ट और श्रृंखलाई जीत के बाद भारतीय टीम ने 2002 तक वहाँ सात और टेस्ट श्रृंखलाएँ खेलीं हैं पर जीत भारत को केवल एक में ही मिल सकी है (1986) जबकि पिछली श्रृंखला (2002) 1-1 से बराबर रही थी। इंग्लैंड इस दौर में भी आगे ही रहा क्योंकि उसने पाँच श्रृंखलाएँ जीतीं।
* श्रृंखलाएँ 1974 से 1982 : तीनों श्रृंखलाओं में भारतीय टीम को मिली पराजय। 1971 के सफल कप्तान वाडेकर को 1974 में माइक डेनिस के नेतृत्व में इंग्लैंड ने पूरी तरह से समर्पण कराया। टीम ने श्रृंखला के तीनों मैच जीते। 71 के नायक 74 में बन गए खलनायक और उन्हें कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा।
1979 में माइक ब्रिअरली ने चार में से एक टेस्ट तथा 1982 में बॉब विलिस ने तीन में से एक टेस्ट जीतकर श्रृंखलाएँ अपने कब्जे में की। पराजित भारतीय कप्तान रहे क्रमशः एस. वेंकटराघवन व एस. गावस्कर। 10 में से 5 टेस्ट इंग्लैंड ने जीते व 5 ड्रॉ रहे।
* इंग्लैंड में दूसरी टेस्ट श्रृंखला जिताने का श्रेय मिला कपिल देव को : 1986 में कपिल देव थे भारतीय टीम के कप्तान। उन्होंने टीम को तीन में से दो मैच में विजयी बनाया और भारत इंग्लैंड में दूसरी बार श्रृंखला जीतने में कामयाब रहा। डेविड गॉवर और माइक गेटिंग थे इंग्लिश कप्तान।
* इंग्लैंड में अगली दो श्रृंखलाएँ अजहर के नेतृत्व में खेली गईं : 1990 में इंग्लिश कप्तान थे ग्राहम गूच जबकि 1996 में टीम की कमान संभाल रखी थी माइकल एथरटन ने। दोनों बार अजहरुद्दीन का नेतृत्व 0-1 से श्रृंखला गँवाकर लौटा।
* 2002 में चार मैचों की श्रृंखला बराबर रही : लॉर्ड्स में खेला गया श्रृंखला का पहला टेस्ट नासेर हुसैन के नेतृत्व में इंग्लैंड ने 170 रनों से जीत लिया। इंग्लैंड की तीन शतकों- कप्तान हुसैन 155, माइकल वॉन 100, जॉन क्रॉली 100 नाबाद- का जवाब अजित आगरकर ने भारत की दूसरी पारी में नाबाद 109 रन बनाकर दिया (नौवें क्रम पर आकर)। पर इंग्लिश गेंदबाजों, विशेष रूप से मैथ्यू होगार्ड (120/7), ने अपनी टीम को अग्रता दिला ही दी।
* नॉटिंगम में माइकल वॉन (197) तथा क्रेग व्हाइट (94*) के बलबूते इंग्लैंड ने पहली पारी 617 रनों की गढ़ी। फॉलोआन में द्रविड़ (115) सचिन (92) व कप्तान सौरव (99) की पारियों ने मैच बचाने में कामयाबी हासिल की (ड्रॉ)।
* लीड्स में भारत ने इंग्लैंड को पारी के अंतर से हराया। द्रविड़ (148), सचिन (193) और सौरव (128) की तिकड़ी ने इंग्लैंड में पहली बार अपनी पारी 600 के पार पहुँचाई (628/8 घोषित) और फिर अनिल कुंबले (159/7) व हरभजन (96/4) ने विशेष परिश्रम कर इंग्लैंड की दोनों पारियाँ समेटीं। मेजबान, भारत के हाथों पहली बार पारी के अंतर (और 46 रन) से हारा।
* भारत ने लीड्स की अपनी लय को ओवल में खेले गए श्रृंखला के अंतिम मैच में भी कायम रखा। इंग्लैंड के 518 रनों (माइकल वॉन 195) के जवाब में भारत की पहली पारी 508 रनों (द्रविड़ 217) की रही। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बगैर किसी नुकसान के 114 रन बनाए, मैच ड्रॉ रहा और श्रृंखला 1-1 से बराबर। चार मैचों में 102.5 औसत से 615 रन बनाने वाले माइकल वॉन (तीन शतकें) तथा 100.33 औसत से 602 रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ (तीन शतकें) श्रृंखला प्रमुख बने।
* 1932 से 2002 तक के इंग्लिश दौरे में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 14 टेस्ट श्रृंखलाएँ खेली हैं। सिर्फ दो श्रृंखलाएँ (1971 और 1986) भारत ने वहाँ जीतीं हैं, एक में (2002) बराबरी की है जबकि मेजबान टीम ने 11 टेस्ट श्रृंखलाओं में विजय प्राप्त की है। इन 14 श्रृंखलाओं में 45 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से 4 टेस्ट भारत ने जीते हैं- 1971 में एक वाडेकर, 1986 में दो कपिल देव, 2002 में एक सौरव गांगुली की कप्तानी में। इंग्लैंड द्वारा जीते गए टेस्ट मैचों की संख्या है 23, 18 रहे हैं अनिर्णीत।
* श्रृंखला और टेस्ट जीतने, दोनों में पलड़ा भारी रहा है इंग्लैंड का : वर्तमान दौर में इंग्लिश टीम 'वन-डे' मैचों में भले ही ज्यादा सशक्त न हो किंतु टेस्ट मैचों में वह अपने मैदानों पर तो ताकतवर है ही। वॉन की टीम ने अभी-अभी वेस्टइंडीज से श्रृंखला जीती है।
देखना दिलचस्प रहेगा द्रविड़ के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इंग्लिश मैदानों पर क्या कुछ कर सकती है। 2002 के सितारे द्रविड़, सचिन, सौरव, कुंबले, आगरकर और जहीर तो वहाँ मौजूद हैं ही, भले ही उनकी उम्र पाँच वर्ष बढ़ गई है तो क्या है?