1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. बजट 2011-12

बजट सत्र में पेश होगा कंपनी विधेयक

कंपनी विधेयक
कंपनी मामलों के सचिव डीके मित्तल ने कहा कि कंपनी विधेयक 2009 को संसद के आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा। मित्तल ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा ‍कि हम इसे संसद के बजट सत्र में पेश करेंगे। हमने उद्योग जगत से उसके विचार लिए हैं। हमें उद्योग जगत के साथ-साथ संसद की स्थायी समिति के विचारों पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि यह विधेयक इस बार पारित करवा लिया जाएगा। वर्ष 2008 में यह विधेयक लैप्स हो गया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें