1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (24.6.2010)

गुरुवार, 24 जून 2010

ज्योतिष
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी दिन 03.57 पश्चात चतुर्दशी‍‍, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रज्जब, तारीख- 11, नक्षत्र- अनुराधा सायं 07.23 पश्चात ज्येष्ठा, योग- साध्य दिन 03.26 पश्चात शुभ, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- वृश्चिक राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- उत्तम।

मुहूर्त- वैवाहिक कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- शिवराज्याभिषेकोत्सव दिन।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- व्यवसाय स्थान पर व्यवसाय करते समय जूँठा मुँह नहीं रहना चाहिए।

कार्य की अनुकूलता के लिए- चना दाल देवस्थान पर अर्पित करें।

शुभ समय- प्रात: 08.29-10.01 दिन 11.54-01.22।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 02.09 से 03.50 के मध्य शुभ कार्य न करें।