1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (08.09.2010)

बुधवार, 8 सितंबर 2010

कुंडली पंचांग भविष्यफल शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- शरद, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अमावस्या दिन 04.00 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रमजान, तारीख- 28, नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 11.50 पश्चात उत्तराफाल्गुनी, योग- सिद्ध दिन 11.05 पश्चात साध्य, सूर्योदयकालीन करण- किस्तुघ्न, चन्द्रमा- सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 29.05 पर करेंगे।

दिन- सामान्य।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- अन्न-जल दान रखें।

मुहूर्त- दानादि काय का मुहूर्त।

दिन का पर्व- दर्श अमावस्या, पिठौरी अमावस्या, शक्ति पूजा, कुशोत्पाटनम्।

उपयोगी ज्ञान- वृषभ राशि के जातक का कुंभ राशि के जातक से वैवाहिक संबंध सामान्यत: शुभ रहता हैं।

शुभ समय- प्रात: 07.09 से 08.56 दिन 02.37 से 04.24।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 12.23 से 01.56 के मध्य शुभ कार्य न करें।