1. सामयिक
  2. 10वां विश्व हिन्दी सम्मेलन
  3. समाचार
  4. vishva hindi sammelan

सुषमा स्वराज ने किया वेबदुनिया प्रदर्शनी का अवलोकन

vishva hindi sammelan
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित हो रहे 10वें हिन्दी सम्मेलन के तहत मंगलवार को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आयोजन स्थल पर विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

 
इस अवसर पर स्वराज के साथ ही विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेनि) वीके सिंह, मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे, मप्र के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्र, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बीके कुठियाला ने भी वेबदुनिया की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वेबदुनिया के संजय वर्मा ने प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।