सम्बंधित जानकारी
- Year ender 2024: साल 2024 में इन टीवी एक्टर्स ने लिया तलाक, किसी ने बहुत जल्दी तो किसी ने कई सालों के रिश्ते को किया खत्म
- YouTube ने जारी की Trending List 2024: जानिए लोक सभा चुनाव से लेकर दिलजीत के गानों तक भारत में क्या रहा सबसे ज्यादा पॉपुलर?
- ये हैं 2024 में बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवाह: शादी के बंधन में बंधे ये सितारे
- 2024 में छाए रहे ये डिजिटल टूल्स और ऐप्स : युवाओं के लिए साबित हुए गेम चेंजर
- साल 2024 में सम्पन्न अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी बनी भारत की सबसे महंगी शादी, जानिए शादी से जुड़ी खास बातें
Best Smartphones of 2024 : कौनसा स्मार्टफोन इस साल रहा नंबर वन, Apple से लेकर Samsung और Realme में किसने मारी बाजी
look back trends : 2025 शुरू होने में कुछ ही समय शेष। 2024 में मोबाइल वर्ल्ड में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन की बाजार में इंट्री हुई। ये स्मार्टफोन एआई टेक्नोलॉजी के साथ आए। Apple से लेकर Samsung और Realme तक, सभी कंपनियों ने दमदार डिवाइस पेश किए। इस साल कौनसा स्मार्टफोन यूजर्स की पसंद बना और उसने लोगों के दिलों में जगह बनाई।
टॉप में कौनसे स्मार्टफोन : दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से 5 डिवाइस Samsung के हैं। वहीं, Apple के 4 मॉडल और Xiaomi के Redmi 13C ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। दूसरी ओर, OnePlus की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ब्लू स्क्रीन की समस्या ने ब्रांड की साख को नुकसान पहुंचाया है।
Realme भी बना लोगों की पसंद : Realme जैसे ब्रांड ने भी फ्लैगशिप लेवल के फोन लॉन्च करके इस सेगमेंट में एंट्री की है। Realme का 60,000 रुपए बजट में पेश किया गया पावरफुल चिपसेट वाला स्मार्टफोन सुर्खियों में रहा।
iPhone 15 ने सबको पछाड़ा : एक रिपोर्ट के मुताबिक 2024 की तीसरी तिमाही में iPhone 15 को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार iPhone 15 इस साल की लिस्ट में टॉप पर रहा। इसके बाद iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro ने लोगों के दिलों पर राज किया। हालांकि एप्पल के फोन्स की बिक्री में इस साल थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन महंगे फोन की ओर बढ़ते रुझान ने Apple को फायदा पहुंचाया।
