1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. World cup cricket, South Africa

दक्षिण अफ्रीका के ऑल टाइम सफलतम गेंदबाजों में से एक स्टेन

World cup cricket
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 100 वनडे मैच खेलने का सफर पूरा कर  लिया है वे इस उपलब्धि के साथ दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन गेंदबाजों की फेहरिस्त में शुमार  हो गए हैं।
डेल स्टेन ने अब तक खेले गए 100 मैचों में 156 विकेट लिए हैं, वहीं इस दौरान उनका  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन पर 6 विकेट रहा। 2005 में एकदिवसीय मैचों में पर्दापण करने वाले  डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज शॉन पोलक ने 100 मैचों में 146 विकेट लिए थे,  वहीं मखाया नतिनी इतने ही मैचों में 154  लेने में कामयाब हो पाए थे। दक्षिण अफ्रीका के  एलन डोनाल्ड ही एकमात्र तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 100 मैचों में स्टेन से ज्यादा विकेट लिए  हैं, डोनाल्ड ने 100 मैचों में 170 विकेट लिए थे।
 
वहीं दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर ने इतने ही मैचों में 131 विकेट  लिए थे। डेल स्टेन की विकेट लेने की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि वे जल्द ही  दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं, हालांकि अभी वे  आधी राह में ही पहुंचे हैं।