1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. World cup cricket, Kumar Sangakara, Most successful wicket keeper of world cup

कुमार संगकारा विश्व कप के सबसे सफल विकेटकीपर

World cup cricket
श्रीलंका के कुमार संगकारा इस विश्व कप में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। श्रीलंका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ श्रीलंका की शानदार जीत में न केवल शतक लगाया बल्कि विकेट के पीछे दो शिकार कर गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया।
 
गिलक्रिस्ट ने विश्व कप में 31 मैचों में 52 शिकार किए थे जिनमें 45 कैच और सात स्टम्पिंग शामिल है जबकि संगकारा ने 36 मैचों में 54 शिकार कर लिए हैं जिनमें 41 कैच और 13 स्टम्पिंग शामिल हैं। 
 
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ब्रैंडन मैकुलम 32 शिकार के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 26 शिकार के साथ सूची में छठे स्थान पर है।