1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. World Cup Cricket 1999 Man of the Match

1999 विश्व कप के मैन ऑफ द मैच

वर्ल्ड कप 1999 के मैन ऑफ द मैच  वर्ल्ड कप क्रिकेट
1999 : शेन वॉर्न (33 रन देकर 4 विकेट) ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न को स्पिन का जादूगर माना जाता रहा है। 1999 के वर्ल्ड कप में वॉर्न ने फाइनल में केवल 33 रन की कीमत पर चार विकेट झटककर 'मैन ऑफ द मैच' बनने का सम्मान हासिल किया। 13 सितम्बर 1969 को जन्मे शेन वॉर्न को क्रिकेट की बा‍इबिल 'विस्डन' के पैनल ने सदी के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार किया था। 
 
वॉर्न ने टेस्ट और वनडे में 1000 से ज्यादा विकेट लिए। वे टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के जादुई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने 708 विकेट अपने नाम के आगे लिखवाए। वॉर्न ने 2 जनवरी 1992 में भारत के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था और आखिरी टेस्ट 2 जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। 
 
वॉर्न ने पहला वनडे मैच 24 मार्च 1993 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, जबकि अंतिम वनडे वे 10 जनवरी 2005 के दिन विश्व एकादश की तरफ से एशिया एकादश के खिलाफ खेले। जुलाई 2013 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। 

शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट हासिल किए। उन्होंने 37 बार एक पारी में पांच, 10 बार एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन देकर 8 विकेट लेने का रहा। टेस्ट मैचों में उन्होंने 3154 रन भी बनाए। वॉर्न ने 194 वनडे मैच में कुल 293 विकेट लिए और 1018 रन भी उनके बल्ले से निकले।