1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. रिकॉर्ड
  4. World Cup Cricket 1992 Man of the Match

1992 विश्व कप के मैन ऑफ द मैच

वर्ल्ड कप 1992 के मैन ऑफ द मैच  वर्ल्ड कप क्रिकेट
1992 : वसीम अकरम (पाकिस्तान, 33 रन, 49 रन देकर 3 विकेट)- स्विंग गेंदबाजी के सुल्तान रहे पाकिस्तान के ऑलराउंडर वसीम अकरम ने 1992 के वर्ल्ड कप के फाइनल में दोहरा प्रदर्शन किया और 'मैन ऑफ द मैच' बनने का सम्मान हासिल किया। वसीम ने 33 रन बनाने के अलावा 49 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान चैम्पियन बना।  
 

3 जून 1966 में जन्मे वसीम अकरम का कद कितना बड़ा रहा, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि विस्डन क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर वसीम को ऑल टाइम वर्ल्ड इलेवन की टेस्ट टीम में जगह मिली। क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में अकरम का नाम शुमार होता है। 2002 में विस्डन ने उन्हें वनडे का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया, जबकि 2003 के वर्ल्ड कप में वे दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बने, जिन्होंने 500 विकेट लिए। 
 
वसीम अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 2898 रन (उच्चतम नाबाद 257) और 356 वनडे मैचों में 3717 रन (उच्चतम 86) बनाए। उन्होंने टेस्ट मैचों में 414 और वनडे में कुल 502 विकेट हासिल किए हैं। अकरम ने 9 जनवरी 2002 को टेस्ट मैच से और 1 मार्च 2003 को वनडे से संन्यास ले लिया।