हर खिलाड़ी छाप छोड़ने को बेताब:स्मिथ
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने आज यहाँ कहा कि उनकी टीम बेहतरीन तैयारियों के साथ भारत पहुँची है और उनका प्रत्येक खिलाड़ी विश्वकप में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब है।
स्मिथ ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका के बड़े टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण क्षणों में बिखर जाने के कारण उनकी टीम को इस क्रिकेट महाकुंभ में सफलता हासिल करने के लिए भाग्य की भी जरूरत पड़ेगी।
स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कल यहां होने वाले मैच से पूर्व संवाददाताओं से कहा, ‘हमने खेल के कुछ पहलूओं पर कड़ी मेहनत की है और बेहतर होमवर्क के साथ यहाँ आए हैं। हमारा प्रत्येक खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में छाप छोड़ने के लिए बेताब है।’
स्मिथ का कप्तान के तौर पर यह आखिरी टूर्नामेंट होगा और अनुभवी ऑल राउंडर जैक कैलिस भी संभवत: अपना आखिरी विश्वकप खेलेंगे। स्मिथ ने कहा कि सभी खिलाड़ी कैलिस के लिए इस टूर्नामेंट को यादगार बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘कैलिस करिश्माई खिलाड़ी है और वह पिछले 15 साल से भी अधिक समय से दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की सेवा कर रहे हैं। वह भी यहाँ अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी खिलाड़ी उनके लिए यह टूर्नामेंट यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’
स्मिथ ने कहा, ‘मेरा भी कप्तान के रूप में यह आखिरी टूर्नामेंट है। मेरे पास हमेशा अच्छे खिलाड़ी रहे और इस बार भी हमारी टीम बेहद संतुलित है इसलिए मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता जो कि हमारी टीम के चैम्पियन बनने की राह में रोड़ा बने।’ (भाषा)