हमारा प्रदर्शन शानदार रहा: संगकारा
श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने कनाडा के खिलाफ मैच में अपनी टीम के खिलाड़ियों की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनकी टीम ने रविवार को हम्बनतोता में खेले गए अपने पहले विश्वकप मैच में हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया।
संगकारा ने रविवार को कनाडा को 210 ने करारी मात देने के बाद कहा कि हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने ठीक वैसा प्रदर्शन किया जैसा हम चाहते थे। संगकारा ने मैच में शतक जडने वाले माहेला जयवर्धने की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी टीम की इतनी बड़ी जीत का रास्ता ओपनरों ने खोला था। लेकिन जयवर्धने मैच में हमारे असली हीरो रहे। उनके साथ बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। मैंने अपनी लय में आने में थोड़ा समय लिया लेकिन माहेला के साथ होने से चीजें आसान हो गई।
मैच में 82 गेंदों में 92 रन बनाने वाले संगकारा ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। टूर्नामेंट के शुरुआत में आप थोडा घबराए हुए होते हैं। लेकिन हमारे ओपनरों ने हमें अच्छी शुरुआत दी जिसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी जारी रखा।
उन्होंने कहा कि मैं इस मैच के कारण थोड़ी थकान महसूस कर रहा हूँ लेकिन हमारे पास विश्राम के लिए काफी समय है। कनाडा के खिलाफ मैदान की पिच, स्टेडियम और वहाँ का माहौल काफी अच्छा था। कनाडा के कप्तान आशीष बगई ने कहा कि संगकारा और जयवर्धने के उनके हाथों से मैच पूरी तरह से छीन लिया। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि यह मैच काफी मुश्किल होगा। हालाँकि हमने अच्छी शुरुआत की और पहले 25 ओवर तक श्रीलंका को पाँच के रन रेट में बाँधे रखा लेकिन इसके बाद संगकारा और जयवर्धने ने हमसे मैच छीन लिया। (वार्ता)