1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

सेतु का काम करेगा मोहाली मैच-आईसीसी

आईसीसी भारत पाक सेमीफाइनल विश्वकप वर्ल्ड कप 2011
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप सेमीफाइनल का मुकाबला दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने का काम करेगा। गौरतलब है कि मुंबई में 2008 में आतंकी हमले के बाद इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखलाएँ नहीं हुई हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को मोहाली में विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा जिसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

लोर्गट ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल से पूर्व पत्रकारों से कहा, ‘क्रिकेट सेतु बनाने का काम करेगा। यदि ऐसा होता है तो क्रिकेट के खूबसूरत खेल के लिए यह एक नायाब तोहफा होगा। कई देश जब खेलते हैं तो वहाँ रोमांच होता है, ये बड़े मैच हैं और इसलिए हम देख रहे हैं कि क्रिकेट भारत और पाकिस्तान के लिए मंच उपलब्ध करा रहा है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें