1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011
Written By भाषा

वानखेड़े में मीडिया के जाने पर पाबंदी

विश्वकप 2011 मुंबई वानखेड़े स्टेडियम फाइनल मीडिया विवाद
WD
विश्वकप के खिताबी मुकाबले के मेजबान वानखेड़े स्टेडियम को फायर क्लीयरेंस नहीं मिलने की रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद स्टेडियम को पूरी तरह किले में तब्दील कर दिया गया है और मीडिया समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को इसमें प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।

स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि मीडियाकर्मियों को स्टेडियम के आसपास नहीं फटकने दिया जाए। एक सुरक्षाकर्मी ने कहा कि हम गहरे तनाव में हैं। हर दिन कुछ न कुछ हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कार्यालय भी वानखेड़े स्टेडियम परिसर में स्थित है। शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख उदय तत्कारे ने स्टेडियम का दौरा करने के बाद फायर सेफ्टी के मामले में कई कमियों को उजागर किया था और स्टेडियम को क्लीयरेंस नहीं मिली थी।

तत्कारे ने कहा था कि हम जल्द ही एमसीए को पत्र लिखेंगे कि वह स्टेडियम में अग्निशमन सुरक्षा के नियमों को लागू करे। एक बार जब यह हो जाएगा तब हम फिर स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे।

आईसीसी ने हाल ही में वानखेड़े और कोलकाता के ईडन गार्डन को उसके शेष तीन मैचों के आयोजन के लिए हरी झंडी दिखाई थी। ईडन गार्डन्स से भारत और इंग्लैंड का 27 फरवरी का मैच छीनकर बेंगलुरु को दे दिया गया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें