ब्रावो भी विश्वकप से बाहर
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो घुटने की चोट के कारण क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गए हैं। ब्रावो चोट के कारण विश्वकप से बाहर होने वाले तीसरे कैरेबियाई खिलाड़ी हैं।
ब्रावो को गुरुवार को यहाँ फिरोजशाह कोटला मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। टीम के प्रवक्ता ने कहा ब्रावो विश्वकप से बाहर हो गए हैं।
एमआरआई स्कैन से पता चला है कि उनके बाएँ घुटने की माँसपेशी को भारी नुकसान पहुँचा है। प्रवक्ता ने कहा कि ब्रावो कम से कम चार हफ्ते तक क्रिकेट नहीं खेल पाएँगे। उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के नाम को मंजूरी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजा जाएगा।
ब्रावो जब दक्षिण अफ्रीका की पारी का 14वाँ और अपना तीसरा ओवर डाल रहे थे तभी गेंद फेंकने के साथ ही उनका पैर फिसल गया और वह विकेट पर गिर पड़े। गिरने के साथ ही ब्रावो पीड़ा से कराह उठे।
हालाँकि उन्हें विकेट पर ही कुछ इलाज दिया गया लेकिन उनकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह चल पाते। आखिर ब्रावो दो साथी खिलाड़ियों के कंधों का सहारा लेकर किसी तरह मैदान से बाहर आए। ब्रावो इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे और वेस्टइंडीज को सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।
ब्रावो विश्वकप से बाहर होने वाले तीसरे कैरेबियाई खिलाड़ी हैं। इससे पहले ओपनर एड्रियन बराथ और विकेटकीपर कार्लटन बा भी चोटों के कारण विश्वकप से बाहर हो चुके हैं। (वार्ता)