1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

पोंटिंग ने गुस्से में एलसीडी तोड़ा

रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्वकप मैच में रन आउट होने के बाद गुस्से में आकर टीम के ड्रेसिंग रूम में लगा एलसीडी टीवी तोड़ दिया।

गुजरात क्रिकेट संघ के सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब सोमवार को पोंटिंग ग्रुप ए के मैच में 28 रन बनाकर क्रिस एंपोफू के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए थे। जीसीए ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के मीडिया मैनेजर लैची पैटरसन ने हालाँकि कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जीसीए अधिकारियों ने कहा कि आज एक बैठक में इस मामले में आगे कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें