पठान का सही इस्तेमाल कैसे हो?
सुशील दोषी की कलम से
FILE
अब यह चर्चा जोरों पर है कि क्या यूसुफ को चौथे या पाँचवें क्रम पर भेजा जाना चाहिए। ऐसा चाहने वाले कई जानकारों का मत है कि जल्दी आने पर वे ज्यादा अच्छी तरह अपने आक्रमण को नियोजित कर सकेंगे।
जानकारों का यह भी मानना है कि अपनी अद्भुत मारक क्षमता के बावजूद निचलेक्रम में आने के कारण उनके पास इतने ओवर नहीं बचते की अवसरों को जीत में तब्दील कर सकें। निचलेक्रम पर आने के कारण उन्हें आते ही मारधाड़ पर उतर जाना पड़ता है। खतरे उठाने के कारण विकेट खोने का जोखिम भी सिर पर रहता ही है।
इस मामले में मेरा मत है कि उन्हें धोनी के बाद ही निचलेक्रम में आना चाहिए। जिस तरह ढाबे पर दाल-रोटी खाने वाला पाँच सितारा होटल में असहज महसूस करता है। उसी तरह निचलेक्रम में भरपूर आत्मविश्वास दिखाने वाला ऊपरीक्रम में स्वयं पर दबाव डाल लेता है। इससे यूसुफ के खेल के स्तर पर भी फर्क पड़ सकता है।
सभी जानते हैं कि यूसुफ की तकनीक इतनी सुदृढ़ नहीं है। ऐसे में शुरू में गुणात्मक स्तर के ऊँचे गेंदबाजों के सामने उनका विकेट जल्दी गिर सकता है। वे ऐसे बल्लेबाज हैं जो निचलेक्रम पर आकर आत्मविश्वास से अपना काम पूरा कर सकते हैं, फिर बिना किसी कारण के बल्लेबाजीक्रम बदलने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए।
विश्वकप 2011 में भारत की जीत के सपने को पूरा करने के लिए यूसुफ की तेजस्वी व आक्रामक बल्लेबाजी की भारत को सख्त जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के तेज और उछाल वाले विकेटों पर यूसुफ पठान की अप्रत्याशित चमकदार बल्लेबाजी ने इस विश्व कप में भारतीय उम्मीदों के लिए नई संभावना जगा दी है।
पहले कहा जा रहा था व दुनियाभर में यह माना भी जा रहा था कि 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर शॉर्ट पिच गेंदों का वे सामना नहीं कर सकते। पर यूसुफ ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। अब यह चर्चा जोरों पर है कि क्या यूसुफ को चौथे या पाँचवें क्रम पर भेजा जाना चाहिए।
ऐसा चाहने वाले कई जानकारों का मत है कि जल्दी आने पर वे ज्यादा अच्छी तरह अपने आक्रमण को नियोजित कर सकेंगे। जानकारों का यह भी मानना है कि अपनी अद्भुत मारक क्षमता के बावजूद निचलेक्रम में आने के कारण उनके पास इतने ओवर नहीं बचते की अवसरों को जीत में तब्दील कर सकें।
निचलेक्रम पर आने के कारण उन्हें आते ही मारधाड़ पर उतर जाना पड़ता है। खतरे उठाने के कारण विकेट खोने का जोखिम भी सिर पर रहता ही है। इस मामले में मेरा मत है कि उन्हें धोनी के बाद ही निचलेक्रम में आना चाहिए।
जिस तरह ढाबे पर दाल-रोटी खाने वाला पाँच सितारा होटल में असहज महसूस करता है। उसी तरह निचलेक्रम में भरपूर आत्मविश्वास दिखाने वाला ऊपरीक्रम में स्वयं पर दबाव डाल लेता है। इससे यूसुफ के खेल के स्तर पर भी फर्क पड़ सकता है।
सभी जानते हैं कि यूसुफ की तकनीक इतनी सुदृढ़ नहीं है। ऐसे में शुरू में गुणात्मक स्तर के ऊँचे गेंदबाजों के सामने उनका विकेट जल्दी गिर सकता है। वे ऐसे बल्लेबाज हैं जो निचलेक्रम पर आकर आत्मविश्वास से अपना काम पूरा कर सकते हैं, फिर बिना किसी कारण के बल्लेबाजीक्रम बदलने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए।
विश्व कप 2011 में भारत की जीत के सपने को पूरा करने के लिए यूसुफ की तेजस्वी व आक्रामक बल्लेबाजी की भारत को सख्त जरूरत है।

