धोनी के लिए इंग्लैंड मैच अहम
भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को यहाँ होने वाले विश्व कप मैच को ग्रुप 'बी' का बड़ा मुकाबला माना जा रहा है लेकिन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने कहा कि यह मैच टूर्नामेंट के दौरान उनकी टीम के किसी भी अन्य मैच से कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं है।
धोनी ने कहा कि प्रत्येक मैच के लिए यह अहम है कि हम सभी मैचों के लिए एक तरह की तैयारी करते हैं फिर यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ हो या इंग्लैंड के या फिर ऑस्ट्रेलिया के। क्योंकि किसी भी एक मैच को अतिरिक्त अहमियत देने की जगह मैं इसे अधिक महत्वपूर्ण मानता हूँ।
उन्होंने कहा मुझे लगता है कि यह अहम मैच है लेकिन साथ ही तैयारी का स्तर समान है। यह पूछने पर कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ भारत प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा, धोनी ने कहा कि ऐसा मानना कोई मायने नहीं रखता।
उन्होंने कहा प्रत्येक मैच में आपको शून्य से शुरुआत करनी होती है। नयी शुरुआत का मतलब है कि आपको हर वह अच्छा काम करना होता है जो आप अतीत में कर चुके हो। लय बरकरार रखने के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है लेकिन प्रत्येक मैच अलग होता है और आपको अच्छी शुरुआत करनी होती है।
इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास का मानना है कि आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन कल उनकी टीम के लिए अहम होंगे लेकिन धोनी ने कहा कि भारत की रणनीति टीम पर केंद्रित है किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी पर नहीं। उन्होंने कहा यह किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी का मामला नहीं है। जब आप मैच की तैयारी करते हो तो आपके पास पूरी टीम के लिए रणनीति होनी चाहिए। कम से कम आपके पास 11 सदस्यों के लिए योजना होनी चाहिए। बेशक प्रत्येक टीम में ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं।
भारतीय कप्तान ने कहा लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि पूरी टीम के लिए रणनीति बनाना अहम है क्योंकि अगर आप किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी को निशाना बनाओगे तो काफी मुश्किल हो जाएगी। जैसा कि प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय टीम में होता है अधिकांश खिलाड़ी काफी प्रतिभावान होते हैं।
धोनी ने साथ ही खुलासा किया कि तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का कल के मैच में खेलना संदिग्ध है। उन्होंने कहा,‘फिजियो की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल वह 80 प्रतिशत फिट है।’ घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के दबाव पर धोनी ने कहा कि उन्होंने काफी पहले इससे निपटने का तरीका सीख लिया था क्योंकि भारत का कोई भी मैच बिना दबाव का नहीं होता।
उन्होंने कहा, ‘यह भारतीय टीम का हिस्सा है। वर्ष 2004 में पदार्पण के बाद से मैंने कभी कोई ऐसा श्रृंखला नहीं खेली जिसमें हम दबाव में नहीं हों। फिर भले ही आसानी से मैच जीतने का दबाव हो या कड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने का।’
धोनी ने संकेत दिए कि कल के मैच में शायद भारत दो स्पिनरों के साथ नहीं उतरे। उन्होंने कहा यह काफी मुश्किल फैसला है क्योंकि जब आप केवल दो तेज गेंदबाजों के साथ खेलते हो तो आपसी गेंदबाजी में विविधता नहीं रहती। बेशक स्पिन विभाग में हमारे पास विविधता है लेकिन अगर आप तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ खेल रहे हों तो कामचलाऊ गेंदबाज भी काम आ सकते हैं। बेशक यह फैसला चुनौतीपूर्ण है। इसलिए उम्मीद करते हैं कि सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन होगा।
सचिन तेंडुलकर से बड़े स्कोर की उम्मीद के बारे में पूछने पर तेंडुलकर ने कहा जब मामला सचिन का होता है तो आपको हमेशा बड़ी चीजों की उम्मीद होता है। जहाँ तक उनके अभ्यास का सवाल है तो वह हमेशा अलग तरीके से अभ्यास करता है। जहाँ तक बड़े स्कोर का सवाल है तो वह पिछले 20 साल से ऐसा कर रहे हैं। (भाषा)