1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011

जीत के बाद धोनी ने मुंडवाया सिर

भारत
एक अरब लोगों की अपेक्षाओं का बोझ झेलने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप फाइनल में श्रीलंका पर जीत के बाद अपना बोझ कुछ कम करते हुए अपना सिर मुंडवा दिया। उन्होंने मन्नत माँगी थी कि यदि भारत जीत गया तो वे अपना सिर मुंडवाएँगे ।

धोनी आज सुबह गंजे होकर अवतरित हुए तो सभी चकित रह गए। उन्होंने कल रात होटल के अपने कमरे में ही सिर के बाल मुंडवा दिए थे।

माना जा रहा है कि धोनी ने विश्व कप शुरू होने से पहले राँची में अपने घर के करीब स्थित मंदिर में मन्नत माँगी थी। पुजारी ने उन्हें सुबह पौने तीन से तीन बजे के बीच सिर मुंडवाने की सलाह दी थी और उन्होंने ऐसा ही किया। इन बालों को अब तिरुपति के बालाजी मंदिर में चढ़ाया जाएगा।

धोनी का नया लुक गेटवे ऑफ इंडिया में टीम के आधिकारिक फोटो सत्र में देखा गया। संयोग से धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने के बाद भी अपने लंबे बालों को कटवाकर छोटा कर दिया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें