ओपनर की भूमिका में चमकेंगे पीटरसन
इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने धुरंधर बल्लेबाज केविन पीटरसन को ओपनिंग में उतारने का निर्णय लिया है और उन्हें उम्मीद है कि विश्वकप में उनका यह दाव कामयाब रहेगा।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सिरीज 1-6 से हारने के बाद विश्वकप के लिए अपनी रणनीति में परिवर्तन करते हुए पीटरसन को अभ्यास मैचों में ओपनिंग में उतारा और मैट प्रायर को मध्यक्रम में ले गए।
पीटरसन ने ओपनिंग में पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। यही वजह है कि इंग्लैंड का टीम प्रबंधन उन्हें विश्वकप में भी यही भूमिका देगा।
स्ट्रास ने हॉलैंड के खिलाफ होने वाले विश्वकप के अपने पहले कहा कि टीम को स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सिरीज में नहीं दिखाई दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में 67 रन की जीत से टीम का आत्मविश्वास वापस लौट आया है।
इंग्लैंड के कप्तान विश्वकप में पीटरसन के साथ ओपनिंग करने को लेकर भी खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को सोचकर ही रोमांचित हूँ कि मुझे पीटरसन के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालनी है। हमें लगता है कि पीटरसन उपमहाद्वीप की सपाट और कम उछाल वाली विकेटों पर ढेरों रन बना सकते हैं और यहाँ की परिस्थितियाँ उनके खेल के अनुकूल है।
प्रायर को मध्यक्रम में लाने पर स्ट्रास ने कहा कि प्रायर ने कनाडा के खिलाफ नंबर छह पर शानदार बल्लेबाजी की थी और पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने उपयोगी पारी खेली थी।
उन्होंने कहा कि हमें हॉलैंड के खिलाफ मैच के बाद 27 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम बेहतर क्रिकेट खेलें और ग्रुप चरण में प्रदर्शन में निरंतरता रखते हुए क्वार्टरफाइनल में पहुँचें। (वार्ता)