आईपीएल के अनुभव का फायदा: ब्रावो
बड़े टूर्नामेंट में खुद को साबित करने के प्रयास में लगी वेस्टइंडीज टीम के उपकप्तान ड्वेन ब्रावो का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का फायदा क्रिकेट विश्वकप में मिलेगा।
धाकड़ बल्लेबाज ब्रावो ने कहा कि आईपीएल खेलने वाले क्रिकेटरों को विश्वकप के दौरान उपमहाद्वीप की धीमी और उछाल भरी पिचों से बेहतर तरीके से तालमेल में बिठाने में मदद मिलेगी।
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में यहाँ टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद ब्रावो ने कहा कि हमारी वर्तमान विश्वकप टीम में पाँच-छह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लिया है और वे अब भी इससे जुड़े हुए हैं। वे उपमहाद्वीप की परिस्थतियों को जानते हैं इसलिए भारत में अनुभव का फायदा मिलेगा। इससे उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि उपमहाद्वीप में कैसे खेलना है।
गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहाँ होने वाले ग्रुप बी मुकाबले से पहले ब्रावो ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास भी कप्तान ग्रीम स्मिथ और जेपी डुमिनी जैसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में खेल चुके हैं। इसलिए वे भी इस (परिस्थितियों) बारे में जानते हैं। लेकिन सब कुछ निर्णय करता है कि हम अपनी योजनाओं को किस तरह लागू करते हैं और उस दिन के लिए खुद को कैसे बेहतर तैयार करते हैं। (भाषा)