शुभेंदु अधिकारी का 'हिंदू कार्ड', नंदीग्राम में बोले- बंगाल में सनातन खत्म कर देगी ममता सरकार
West Bengal Election : नंदीग्राम समेत पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान चल रहा है। मतदान के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हिंदू कार्ड खेल दिया। एक हिंदू महिला के हवाले से उन्होंने दावा किया कि अगर इस बार परिवर्तन नहीं होता है, तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा। ALSO READ: पश्चिम बंगाल में शुरुआती घंटों में महिलाओं की बंपर वोटिंग, बड़ा सवाल महिला वोटर्स किसके साथ?
नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं जब आ रहा था तब हमारी हिंदू शादीशुदा दीदी घर से आकर रोने लगी। उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी आ गई तो हम खत्म हो जाएंगे। जनता, खासकर माता, बहन, दीदी ये लोग ममता बनर्जी को सबक सिखाएंगे और उनका सूपड़ा साफ करेंगे।
भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के बाद बूथों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह बंगाल को बचाने का चुनाव है। भाजपा सनातन की रक्षा करेगी। ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, जानें किन 16 जिलों में हो रही है वोटिंग
बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा। आज बंगाल के साथ ही तमिलनाडु में भी वोट डाले जा रहे हैं। असम, केरल और पुड्डुचेरी में मतदान हो चुका है। सभी 5 राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी।
edited by : Nrapendra Gupta

