सम्बंधित जानकारी
- LIVE: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान, वोटर्स में उत्साह, दिग्गजों ने डाले वोट
- Top News : बंगाल-तमिलनाडु में मतदान, बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, ट्रंप को बड़ा झटका
- हार्मुज संकट के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, US नेवी के सेक्रेटरी जॉन फेलन का इस्तीफा
- बदरीनाथ धाम के कपाट खुले: लगे 'जय बद्री विशाल' के जयकारे, चारधाम यात्रा पूरी तरह शुरू
- 'आतंकवादी' वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब, कांग्रेस ने क्या कहा
बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 3.60 करोड़ मतदाता तय करेंगे 1478 उम्मीदवारों का भाग्य
West Bengal Voting : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण के तहत 16 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी। मतदान को लेकर वोटर्स में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। करीब 3.60 करोड़ मतदाता आज पहले चरण की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यह चरण राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 2021 के नतीजों में भी इन क्षेत्रों का प्रदर्शन निर्णायक रहा था।
आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 43 पर अपना वोट डाला। AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के एक मतदान केंद्र पर किया मतदान।
इन जिलों में मतदान
कूचबिहार, अलीपुरद्वार, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, जलपाईगड़ी, दार्जलिंग, कलिम्पोंज में मतदान जारी। बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम और जंगलमहल में भी मतदान जारी। भाजपा ने इस चरण में सभी 152 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं तो तृणमूल कांग्रेस 148 सीट पर ही किस्मत आजमा रही है। कांग्रेस 151 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि सीपीएम 98 सीट पर चुनाव मैदान में है।
पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में कहा, "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"
2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 77 सीटे जीती थी, इनमें से 59 विधायक पहले चरण की सीटों पर जीते थे। टीएमसी ने पहले फेज 152 में से 92 सीट पर जीत दर्ज की थी।
edited by : Nrapendra Gupta
