बदरीनाथ धाम के कपाट खुले: लगे 'जय बद्री विशाल' के जयकारे, चारधाम यात्रा पूरी तरह शुरू
उत्तराखंड में बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह सवा छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हजारों श्रद्धालुओं के साथ कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। ढोल-नगाड़ों, आर्मी बैंड की मधुर धुनों और “जय बद्री विशाल” के गगनभेदी जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो गया।
मुख्यमंत्री धाम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, भगवान श्रीहरि विष्णु की पवित्र भूमि श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हिमालय की गोद में स्थित यह दिव्य धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अलौकिक भक्ति, दिव्य ऊर्जा और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति ने मन को भावविभोर कर दिया।
भू-वैकुण्ठ-कृतं वासं देवदेवं जगत्पतिम्।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 23, 2026
चतुर्वर्ग-प्रदातारं श्रीबदरीशं नमाम्यहम् ॥
भगवान श्रीहरि विष्णु की पवित्र भूमि श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हिमालय की गोद में स्थित यह दिव्य धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा,… pic.twitter.com/YZ2iSrebDQ
सीएम धामी ने एक्स पर अपनी एक और पोस्ट में कहा, इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम से श्री हरि विष्णु की प्रथम पूजा की और सम्पूर्ण विधि विधान के साथ श्री बदरी विशाल का वंदन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल हेतु प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही पावन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। देवभूमि उत्तराखंड में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नाम से श्री हरि विष्णु की प्रथम पूजा की और सम्पूर्ण विधि विधान के साथ श्री बदरी विशाल का वंदन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल हेतु प्रार्थना की।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 23, 2026
श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही पावन चारधाम यात्रा का… pic.twitter.com/1Dk19DoYkn
गंगोत्री- यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही खुल चुके हैं। इस तरह चारधाम यात्रा आज से पूरी तरह चालू हो गई। अब श्रद्धालू चारों धाम जाकर दर्शन कर सकेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
