यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी
बंदर अब्बास पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक से मिडिल ईस्ट में युद्ध की दहशत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हुई अहम कैबिनेट बैठक में कहा है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि आखिरकार समझौता हो जाएगा। लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का रास्ता भी अपना सकता है। इस बीच ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में अमेरिकी एयर स्ट्राइक से मिडिल ईस्ट में युद्ध की दहशत बढ़ गई है।
ALSO READ: ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के इस्लामिक गणराज्य के नेता समझौता करना चाहते हैं, लेकिन अमेरिका अभी मौजूदा प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
चीन- रूस का ना सौंपे ईरान का यूरोनियम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को रूस या चीन को सौंपे जाने से सहज नहीं हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि यूरेनियम को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में नष्ट किया जा सकता है।
48 घंटे में अमेरिका का ईरान पर दूसरा हमला
अमेरिका ने ईरान से प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में एयर स्ट्राइक की। ईरान ने तुरंत अपने एयर डिफेंस को एक्टिव कर दिया। बातचीत के बीच 48 घंटे में अमेरिका के दूसरे हमले ने मिडिल ईस्ट में युद्ध की दहशत फिर बढ़ा दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें