Hanuman Chalisa

ममता बनर्जी ने जीत के बाद छोड़ी व्हील चेयर, पैदल चलकर आईं, कार्यकर्ताओं को कही बड़ी बात

रविवार, 2 मई 2021 (17:27 IST)
पश्चिम बंगाल में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि वे व्हील चेयर पर नहीं बल्कि पैदल चलकर आईं।
ALSO READ: नंदीग्राम से जीतीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हराया
अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही कहा कि वे कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने विजयी जुलूस निकालने के लिए मना किया। 
 
मार्च को नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद बिरुलिया में लोगों से मिलने के दौरान ममता के पैर में चोट लग गई थी। ममता ने भाजपा के लोगों पर हमले का आरोप लगाया था। 
 
इसके बाद उन्हें कोलकाता के SKM हॉस्पिटल में तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा। ममता ने व्हील चेयर पर ही चुनावी कैंपेन किया था। हालांकि भाजपा ने ममता की चोट को नौटंकी बताया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 से बने हालात से निपटना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में रहेगा। बनर्जी ने राज्य में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत को लोगों की जीत करार दिया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संक्षिप्त संदेश में बनर्जी ने कहा कि हमारे लिए कोविड-19 से निपटना शीर्ष प्राथमिकता में रहेगा....यह बंगाल की जीत है और केवल बंगाल ही ऐसा कर सकता है।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी हिरासत में

अगला लेख