Daily Horoscope

बंगाल में बिहार पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, थाना प्रभारी की मौत

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (18:09 IST)
किशनगंज/ पटना। बिहार के किशनगंज जिला के नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के गोवालपोखर थाना क्षेत्र में भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा कहा गया है कि कुमार पुलिसबल के साथ मोटरसाइकल लूट के मामले में पंथापाडा गांव में चिन्हित व्यक्ति के यहां बीती रात पूछताछ करने गए थे। कहा गया है, पूछताछ के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें कुमार की मौत हो गई।

इसमें कहा गया है कि इस घटना के संबंध में नामजद आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी फिरोज आलम, अबुजर आलम और सहीनुर खातून शामिल हैं।

कहा गया है कि दिवंगत पुलिस निरीक्षक कुमार के परिजनों को अनुग्रह अनुदान, सेवान्त लाभ एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है। कुमार, पूर्णिया जिले के जानकी नगर थाना क्षेत्र के निवासी और 94 बैच के निरीक्षक थे। वे एक वर्ष पूर्व किशनगंज नगर थाना में पदस्थापित हुए थे।

किशनगंज जिला से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुमार को किशनगंज पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया  गया, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख