सम्बंधित जानकारी
- बंगाल के सीतलकूची में बवाल, CISF की गोलीबारी में 4 की मौत
- खौफनाक, बंगाल में लाइन में खड़े मतदाता की गोली मारकर हत्या
- पश्चिम बंगाल : क्रिकेटर से राजनेता बने टीएमसी प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए आसान नहीं है शिवपुर का मैदान
- अमित शाह ने ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार
- ममता को भारी पड़ा CRPF पर बयान, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
सीतलकूची में मतदान केंद्र पर चली गोलियां, चुनाव आयोग ने स्थगित किया मतदान
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिंसा की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल के सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 126 में मतदान स्थगित करने का शनिवार को आदेश दिया।
आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया गया है। विशेष पर्यवेक्षकों और राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों के हमले के बाद केन्द्रीय पुलिस बल (CISF) ने गोलियां चलाईं, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने बल के जवानों की राइफलें छीनने की कोशिश की।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतलकूची में हुई, जब मतदान चल रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में बल के जवानों पर हमला किया गया, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी की, जिसमें 4 लोग मारे गए। (भाषा)
