Hanuman Chalisa

आपके स्मार्टफोन को Oximeter में बदल देगा यह ऐप

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (18:06 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है। डिजिटल हैल्थ स्टार्टअप एमफाईन ने स्मार्टफोन को ऑक्सीमीटर में बदलने वाला एमफाईन पल्स ऐप लॉन्च किया है। यह एक ऐप आधारित एसपीओ2 (ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन) मॉनिटरिंग टूल है, जो यूज़र को बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के अपने शरीर में ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल का ट्रैक रखने में समर्थ बनाता है।
 
स्मार्टफोन एवं एआई का इस्तेमाल करते हुए एमफाईन पल्स यूज़र् को फोन कैमरा एवं फ्लैश का इस्तेमाल कर ऑक्सीज़न सैचुरेशन नापने में मदद करता है। इसके बीटा रोल आउट में हजारों यूज़र पहले ही इस टूल का इस्तेमाल कर चुके हैं और वर्तमान में हर रोज सैकड़ों रीडिंग दर्ज की जाती हैं।
ALSO READ: कोरोना का कहर, काशी विश्वनाथ और बांकेबिहारी मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध
टेलीमेडिसीन कंसल्टेशंस एवं सर्विसेस के दायरे से आगे बढ़ते हुए एमफाईन नैक्स्ट जनरेशन की एआई टेक्नॉलॉजीज़ पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य मोबाइल फोन को एक उत्तम डायग्नोस्टिक्स एवं महत्वपूर्ण वाईटल्स मॉनिटरिंग टूल में परिवर्तित करना है।

एमफाईन आने वाले दिनों में इस तरह के अन्य वाईटल्स मॉनिटरिंग एवं डायग्नोस्टिक्स टूल्स लॉन्च करेगा और वाईटल्स की ट्रैकिंग के लिए परीक्षण के नए टूल के रूप में स्मार्टफोंस का उपयोग बढ़ाएगा।
 
एमफाईन ने एक प्रोप्रायटरी एलगोरिद्म बनाई है, जो स्मार्टफोन कैमरा का इस्तेमाल कर ऑक्सीज़न सैचुरेशन नापता है। स्मार्टफोन कैमरा का इस्तेमाल कर यूज़र की उंगली से फोटोप्लेथाईज़्मोग्राम (पीपीजी) सिग्नल प्राप्त किया जाता है।
 
पीपीजी ऑप्टिकल रूप से प्राप्त किया गया प्लेथाईज़्मोग्राम है जिसका इस्तेमाल टिश्यू के माईक्रोवैस्कुलर बेड में खून के वॉल्यूम में होने वाले परिवर्तन को पहचानने के लिए किया जा सकता है। एलईडी स्किन पर रोशनी डालता है और स्मार्टफोन का कैमर प्रकाश के अवशोषण में होने वाले परिवर्तन को नापता है।

इसके बाद इस सिग्नल को लाल, नीले एवं हरे हिस्से में तोड़ दिया जाता है और इन तीन अलग अलग वेवलैंथ्स में अवशोषित प्रकाश के स्तरों में अंतर का इस्तेमाल कर एसपीओ2 की गणना एक मशीन एलगोरिद्म द्वारा की जाती है।
 
इस समय एमफाईन पल्स एसपीओ2 मेज़रिंग टूल में 80 प्रतिशत की मेडिकल ग्रेड एक्युरेसी है। यह टूल एन्ड्रॉयड यूज़र्स के लिए पब्लिक बीटा में है और जल्द ही आईओएस यूज़र के लिए लॉन्च किया जाएगा। एमफाईन एलगोरिद्म को मेडिकल ग्रेड की एक्युरेसी एवं विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए सैकड़ों मेज़रमेंट्स के डेटा के साथ अपनी एलगोरिद्म के लिए सर्टिफिकेशंस की तैयारी कर रहा है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख