Daily Horoscope
✕

Fact Check: क्या 12 घंटे में लौटने पर नहीं लगेगा वापसी का टोल टैक्स? जानिए वायरल मैसेज का पूरा सच

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (14:14 IST)
सोशल मीडिया पर टोल चार्ज को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। दावा है कि अगर आप 12 घंटे की पर्ची कटवाकर इतने ही समय में लौट आते हैं तो वापसी का कोई चार्ज नहीं लगता। यह मैसेज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम से वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में-

Patauda,Haryana,India नामक फेसबुक मैसेज ने एक कटिंग शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘आप टोल प्लाजा पे पर्ची कटवाते हो तो वो पूछता है कि एक साइड की दू या दोनों साइड की तो मित्रों मैं आपको बता दूं की आप उन्हें कहें कि पर्ची 12 घण्टे की दो ना कि डबल या सिंगल साइड। अगर आप 12 घंटे में वापस आ सकते हो तो आपको कोई टोल नहीं लगेगा। पर्ची पर भी समय लिखा होता है। जानकारी के अभाव में हम लोगों से टोल प्लाजा वाले चोर बाजारी करके हर रोज लाखों रुपया हज़म कर रहे है। आप सबसे मेरी दरख्वास्त है कि इस संदेश को सब लोगों के पास पहुंचाए और जनता को जागरूक करे।’ यहां वायरल मैसेज को ज्यों का त्यों लिखा गया है।



क्या है सच-

हमने इंटरनेट पर अलग-अलग कीवर्ड्स की मदद से इस दावे को सर्च किया। हमें पता चला कि ये दावा पहले भी वायरल हो चुका है। हमें 2018 तक की रिपोर्ट मिलीं, जिनमें वायरल दावे का खंडन किया गया है। हमें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 28 दिसंबर 2018 को किया गया एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में मंत्रालय ने नितिन गडकरी के हवाले से वायरल इस मैसेज को गलत बताया है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम पर टोल चार्ज को लेकर किया जा रहा वायरल दावा फर्जी है।


Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख