सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में विरोधियों पर बरसे आदित्य ठाकरे, बोले- धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर सुलाएंगे
- उद्धव ठाकरे का काफिला जांच चौकी पर रोका, चुनाव प्रचार को गए थे बेटे के साथ
- Maharashtra : चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने की बागियों से यह अपील
- Uddhav Thackeray bag row : उद्धव ठाकरे, अजित पवार के बाद CM शिंदे के बैग की तलाशी, जानिए नेताओं के पास क्या-क्या मिला
- क्या महाराष्ट्र में चुनाव के बाद बदलेंगे राजनीतिक समीकरण, फिर चाचा शरद के साथ आ सकते हैं अजित पवार
बालासाहेब का शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता : उद्धव ठाकरे
Uddhav Thackeray News : शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि बालासाहेब ठाकरे का सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता। उन्होंने लोगों से गद्दारों को वोट न देने का आग्रह किया। ठाकरे मध्य मुंबई के चांदीवली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे थे।
वह 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्य मुंबई के चांदीवली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे थे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने दिलीप लांडे को उम्मीदवार बनाया है।
बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना में 2022 में विभाजन के बाद उद्धव और उनकी पार्टी के नेताओं ने कई बार शिंदे और उनके करीबियों पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार कहा है। ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है। वह गद्दारों को सबक सिखाएगी। एक सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
