Fact Check: चीनी सीमा में घुसने के बाद जश्न मना रहे भारतीय सैनिक? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत का चीन के साथ तनाव बरकरार है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ सैनिकों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये भारतीय सेना के जवान हैं जो चीन की सीमा में 4 किलोमीटर अंदर घुसने के बाद जश्न मना रहे हैं।
क्या है वायरल-
वीडियो शेयर कर फेसबुक और ट्विटर यूजर्स लिख रहे हैं- ‘बड़ी खबर: भारत चीन के 4 किलोमीटर अन्दर तक घुस चुका है। जश्न मनाते भारतीय सेना के जवान। 1962 में हारे रेकिन माउंटेन पास व हुनान पोस्ट 57 साल बाद भारत के कब्जे में।’
क्या है सच-
वीडियो के एक कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें ये वीडियो फेसबुक पेज ‘བོད་ཀྱི་འཕྲིན་ལམ། Tibet Channel’ पर मिला, जिसे 27 अगस्त 2020 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट में इस वीडियो को तिब्बत आर्मी का डांस का बताया गया है।
इसके अलावा, 27 अगस्त को ये वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर करते हुए लिखा- ‘तिब्बत की सेना मौजूद है, तिब्बत जल्द ही मुक्त होगा।’
वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें इसमें तिब्बत का झंडा भी देखने को मिला।
बताते चलें, चीन की पीएलए ने सोमवार देर रात को आरोप लगाया था कि भारतीय सैनिकों ने एलएसी पार की और पूर्वी लद्दाख में पेगोंग झील के पास चेतावनी देने के लिए गोलियां चलाईं। वहीं, भारतीय सेना ने पीएलए के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसने कभी एलएसी पार नहीं की या गोलीबारी समेत किसी आक्रामक तरीके का इस्तेमाल नहीं किया।
वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि चीनी सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों के जश्न मनाने के नाम पर वायरल वीडियो पुराना वीडियो है और तिब्बत आर्मी का है।
वीडियो शेयर कर फेसबुक और ट्विटर यूजर्स लिख रहे हैं- ‘बड़ी खबर: भारत चीन के 4 किलोमीटर अन्दर तक घुस चुका है। जश्न मनाते भारतीय सेना के जवान। 1962 में हारे रेकिन माउंटेन पास व हुनान पोस्ट 57 साल बाद भारत के कब्जे में।’
बड़ी खबर: भारत #चीन के 4 किलोमीटर अन्दर तक घुस चुका है। जश्न मनाते #भारतीय_सेना के जवान।
— अभय हर हर महादेव (@SonOfMahakal) September 6, 2020
●1962 में हारे रेकिन माउंटेन पास व हुनान पोस्ट 57 साल बाद #भारत के कब्जे में।#जयहिन्द ॥ #जयभारत ॥ #जयमहाभारत#IndiaChinaBorderTension pic.twitter.com/h53D76T6is
क्या है सच-
वीडियो के एक कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें ये वीडियो फेसबुक पेज ‘བོད་ཀྱི་འཕྲིན་ལམ། Tibet Channel’ पर मिला, जिसे 27 अगस्त 2020 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट में इस वीडियो को तिब्बत आर्मी का डांस का बताया गया है।
इसके अलावा, 27 अगस्त को ये वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर करते हुए लिखा- ‘तिब्बत की सेना मौजूद है, तिब्बत जल्द ही मुक्त होगा।’
#Tibet Army is there.
— Tenzin Namgyal (@Tenam108) August 27, 2020
TIBET WILL BE FREE ! pic.twitter.com/2cIPGGGxUl