1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. social media claims home minister amit shah is suffering from coronavirus, fact check

क्या कोरोना वायरस की चपेट में आए गृहमंत्री अमित शाह... जानिए सच...

coronavirus
सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस दावे के साथ एक न्यूज चैनल पर दिखाई जा रही एक खबर की तस्वीर वायरल हो रही है।

क्या है वायरल-

वायरल तस्वीर में न्यूज चैनल ‘आजतक’ का लोगो लगा हुआ है और नीचे ब्रेकिंग न्यूज में लिखा है- ‘गृहमंत्री अमित शाह कोरोना की चपेट में, पिछले हफ्ते इटली घूमने गए थे, वापस आने पर जांच नहीं करवाई जिससे संक्रमण और ज्यादा फैल गया।’

क्या है सच-

आजतक ने खुद इस खबर को फर्जी बताया है। चैनल का कहना है कि वायरल तस्वीर फोटोशॉप करके तैयार की गई है और चैनल ने यह खबर टेलिकास्ट नहीं की।

भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने भी वायरस तस्वीर का खंडन किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर वायरल फोटो को फर्जी बताया है।



वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह को कोरोना वायरस होने की खबर फर्जी है। वायरल तस्वीर फोटोशॉप द्वारा तैयार की गई है।


अगला लेख
Corona virus का खौफ, फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब के चिकित्सक ने आत्महत्या की