Daily Horoscope
✕

पाकिस्तानी पेंटर ने अरिजीत का गाना गाकर जीता सबका दिल, वायरल हुआ VIDEO

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (12:19 IST)
सोशल मीडिया किसी को भी रातों-रात स्टार बना सकता है, बस जरूरत है ‍तो उसमें किसी हुनर की। आपको याद है कुछ दिन पहले किस तरह ‘डांसिंग अंकल’ का वीडिया वायरल होने के बाद मध्य प्रेदश के विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव रातों-रात स्टार बन गए थे। अब इंटरनेट सेंसेशन की फेहरिस्त में एक नया नाम जुड़ गया है- पाकिस्तानी पेंटर मोहम्मद आरिफ का। उसके गाने ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है।

फेसबुक पेज Akbar tweets के द्वारा 1 अगस्त को शेयर किया गया आरिफ का यह वीडियो अब तक 3.6 मिलियन लोग देख चुके हैं, 65 हजार लोग शेयर कर चुके हैं और 94 हजार लाइक मिल चुके हैं। इस वायरल वीडियो में आरिफ बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गाने गा रहा है। उसकी आवाज में वही जादू है, जो अरिजीत की आवाज़ में है। वह शुरुआत करता है- ‘हमारी अधुरी कहानी’ से.. फिर दंगल का गाना ‘नैंना’.. फिर ‘खामोशियां.. ‘चन्ना मेरेया’, ‘फिर ले आया दिल’ ‘बुलेया’ और भी कई गानों में उसकी मदहोश करने वाली आवाज़ को सुनकर ऐसा लग रहा था कि बस सुनते ही जाएं।


आप भी देखें वह वीडियो-



वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेंटर आरिफ तो काम में लगा था लेकिन वीडियो बनाने वाले ने उसे काम के बीच में रोककर गाना गवाया। आप आरिफ के हाथों में व्हाइट पुट्टी देख सकते हैं, जिसे वह गाते-गाते मिक्स कर रहा है और दीवारों पर लगा भी रहा है।

आरिफ का वीडियो फेसबुक ही नहीं ट्विटर पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। आरिफ का एक और वीडियो इसी फेसबुक पेज ने 2 अगस्त को पोस्ट किया था, वह वीडियो भी देखें-


Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख