क्या शाहरुख खान ने पाकिस्तानियों को 45 करोड़ रुपए डोनेट किए... जानिए सच...
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की खबर से पूरा देश आहत है। इस बीच शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर आई जिसके बाद लोग उनको ट्रोल करने लगे। वह खबर थी- शाहरुख खान ने पाकिस्तान के गैस ट्रैजिडी पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये डोनेट किए। इस खबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह खबर फेक है। यह खबर पहली बार 2017 में वायरल हुई थी।
वायरल वीडियो इंडिया टीवी द्वारा पाकिस्तान में पीड़ितों को शाहरुख की मदद के दावे की पड़ताल की है। वीडियो का एक हिस्सा एडिट कर वायरल कर दिया गया है ताकि लगे कि इंडिया टीवी ने ही यह खबर पेश की है।
इस खबर के वायरल होते ही अब शाहरुख का बचाव करने सोशल मीडिया पर #StopFakeNewsAgainstSRK हैशटैग के जरिए फैन्स ही नहीं बॉलीवुड हस्तियां भी सामने आ गए हैं।
कुछ फैंस ने तो शाहरुख द्वारा किए गए चैरिटी की लिस्ट भी जारी कर दिए।
#StopFakeNewsAgainstSRK
— Gurdeep Singh (@gurdeep0701) February 18, 2019
Proud to be a fan of this inspirational man. ShahRukh Khan! pic.twitter.com/iHNJN8f74o
‘शाहिद’, ‘सिटीलाइट्स’ जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी शाहरुख खान के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्होंने फैंस से फेक न्यूज ना फैलाने की गुजारिश की है।
Just saw some fake news about @iamsrk. I have yet to meet a kinder and more compassionate star - someone who helps people in need without making a noise or using his good deeds for image building. I'm not permitted to say anything but I had to say this - #StopFakeNewsAgainstSRK
— Hansal Mehta (@mehtahansal) February 18, 2019
अभिनेता राहुल देव ने शाहरुख के बचाव में ट्विटर पर लिखा- उन्होंने अपने काम के जरिए लोगों को पिछले 3 दशकों से प्रेरित किया है। वे भारत के असली ग्लोबल एम्बेसडर हैं। क्या आप सच में शाहरुख की छवि को इस तरह खराब करना चाहते हैं?
He’s inspired people over the last three decades with his work & conduct ..
— Rahul Dev Official (@RahulDevRising) February 18, 2019
A true global ambassador for India .. I mean r u serious??
Tarnishing @iamsrk ‘s image like this?? #StopFakeNewsAgainstSRK
मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख ऐसी खबरों को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी कई बार लोग उनके धर्म और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाते आए हैं।
