सम्बंधित जानकारी
- विरोध के बावजूद चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए क्यों आगे बढ़ रहा है भारत
- 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन
- तुर्की के आक्रमणकारियों और कुर्दों के बीच भीषण लड़ाई, मानवीय संकट गहराया
- अमेरिका ने की तुर्की और कुर्द लड़ाकों के बीच मध्यस्थता की पेशकश
- अमिताभ बच्चन : एक सुपरस्टार ऐसा भी...
क्या बंद होने वाला है 2 हजार रुपए का नोट...जानिए सच...
सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है कि 1 जनवरी 2020 से आरबीआई 2 हजार रुपए का नोट बंद करने जा रही है। इसके साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि आरबीआई 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च करने वाली है।
क्या है वायरल-
फेसबुक और ट्विटर पर यूजर लिख रहे हैं- ‘सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 1 जनवरी 2020 को 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च करेगी। 2 हजार रुपए के नोट वापस लिए जाएंगे। आप 10 दिन में सिर्फ 50 हजार रुपए बदल सकते हैं। कृपया 2 हजार रुपए के नोट तुरंत बदलना शुरू कर दें। 10 अक्टूबर 2019 के बाद आप नोट नहीं बदल सकेंगे।’ इस मैसेज के साथ एक वेबसाइट की लिंक भी शेयर की जा रही है।
क्या है सच-
सबसे पहले गौर करने वाली बात यह है कि वायरल मैसेज में ‘सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा है, इसलिए हमें इस पर संदेह हुआ।
आरबीआई अपनी सभी घोषणाएं आधिकारिक वेबसाइट पर करता है। तो मैसेज की पड़ताल के लिए हमने आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट खंगाला। लेकिन हमें वहां ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।
आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रही खबरें फर्जी हैं। इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
फिर हमने वायरल मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक किया, तो पाया कि उस आर्टिकल में 2000 के नोट के बंद होने से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
उस रिपोर्ट के मुताबिक, RBI 2000 रुपए के नोट को धीरे-धीरे ATM से हटा रहा है। RBI के दिशा निर्देशों के तहत SBI छोटे शहरों और कस्बों में मौजूद ATM में से 2000 रुपए के नोट रखने के स्लॉट (कैसेट) हटा रही है। इस स्लॉट की जगह बैंक 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए के स्लॉट बढ़ा रहे हैं। RBI अब बैंकों को 2 हजार रुपए के नोट नहीं भेज रहा है।
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि 2000 रुपए का नोट बंद होने का वायरल मैसेज फर्जी है।
क्या है वायरल-
फेसबुक और ट्विटर पर यूजर लिख रहे हैं- ‘सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 1 जनवरी 2020 को 1 हजार रुपए का नया नोट लॉन्च करेगी। 2 हजार रुपए के नोट वापस लिए जाएंगे। आप 10 दिन में सिर्फ 50 हजार रुपए बदल सकते हैं। कृपया 2 हजार रुपए के नोट तुरंत बदलना शुरू कर दें। 10 अक्टूबर 2019 के बाद आप नोट नहीं बदल सकेंगे।’ इस मैसेज के साथ एक वेबसाइट की लिंक भी शेयर की जा रही है।
*https://t.co/GuUlgxRJQn*
— ATUL जय श्री राम 100% FB (@iamatulpanchal) October 10, 2019
*Central Reserve Bankof India Releasing New Rs.1000/- Notes On 1st January 2020.*
*Reserve Bank Taking Back All The Rs.2000/- Notes.*
*You Can Only Exchange Rs.50,000/- So, Kindly Start Changing Your 2000/- Notes Notes.*
क्या है सच-
आरबीआई अपनी सभी घोषणाएं आधिकारिक वेबसाइट पर करता है। तो मैसेज की पड़ताल के लिए हमने आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट खंगाला। लेकिन हमें वहां ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।
आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रही खबरें फर्जी हैं। इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
फिर हमने वायरल मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक किया, तो पाया कि उस आर्टिकल में 2000 के नोट के बंद होने से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
उस रिपोर्ट के मुताबिक, RBI 2000 रुपए के नोट को धीरे-धीरे ATM से हटा रहा है। RBI के दिशा निर्देशों के तहत SBI छोटे शहरों और कस्बों में मौजूद ATM में से 2000 रुपए के नोट रखने के स्लॉट (कैसेट) हटा रही है। इस स्लॉट की जगह बैंक 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए के स्लॉट बढ़ा रहे हैं। RBI अब बैंकों को 2 हजार रुपए के नोट नहीं भेज रहा है।वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि 2000 रुपए का नोट बंद होने का वायरल मैसेज फर्जी है।
