सम्बंधित जानकारी
- बहुत खास है 'जख्मी जूतों का अस्पताल'
- गाड़ियों में अंडों की ऐसी सुरक्षा देख, महिन्द्रा को आया गजब आइडिया
- Web Viral: कराची से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में चढ़ गया भिखारी, वीडियो हुआ वायरल
- क्या आत्मघाती हमलावर के जनाजे में ही फट गया उसपर बंधा सुसाइड बम, जानिए सच...
- क्या फीफा विश्व कप से पहले रूस ने मारे हजारों आवारा कुत्ते, जानिए सच..
Web Viral: क्या आपने देखी है डांसिंग स्कॉर्पियो का वीडियो
सोशल मीडिया पर महिंद्रा स्कॉर्पियो का एक विडियो बहुत शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही है। दरअसल, विमल पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से मोडिफाई की गई स्कार्पियो का वीडियो शेयर किया था। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्कॉर्पियो एक वेबी हॉर्स की तरह उछलती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे शादी में घोड़ी डांस करती है उसी तरह से यह कार भी शादी में डांस कर रही हो। इस स्कार्पियो में खूबसूरत लाइट ब्लिंक कर रही हैं।
विमल पटेल ने अपने ट्विट को महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को भी टैग किया था। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा- ‘क्या कहना! नाच मेरी जान.. मैं इस बारे में पक्का नहीं हूं कि ऐसा हम फैक्ट्री से बनकर निकलने वाले मॉडल में दे सकते हैं या नहीं’।
Kya kehna! Naach meri Jaan... Now I’m just not sure we can provide that as a factory-built feature.. !! https://t.co/gkFfbV4FdF
— anand mahindra (@anandmahindra) June 20, 2018
आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर से इससे पहले भी कुछ रोचक फोटो और वीडियो शेयर करते आए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने वन-मैन-बैंड का नाम देते हुए एक युवा का वीडियो शेयर किया था, जो हाथों में गिटार लेकर और पीठ पर ड्रम लगाकर परफॉर्म करता है।
वहीं, अप्रैल में वे जख्मी जूतों के अस्पताल का फ्लेक्स लगाकर जूतों की मरम्मत करने वाले नरसी राम के इतने कायल हो गए थे कि उसको फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस व्यक्ति को तो इंडियन इंस्टीच्यूट में टीचिंग मार्केटिंग में होना चाहिए।
