सम्बंधित जानकारी
- ऑस्ट्रेलिया को हरा पाकिस्तान ने जीता ट्वेंटी-20 खिताब
- ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के 5 छक्कों से ऑस्ट्रेलिया जीता
- ट्वंटी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से बदला चुकाया
- इस व्यापार युद्ध से नष्ट हो सकती है दुनिया
- अंतरराष्ट्रीय टी-20 में आरोन फिंच ने रचा इतिहास, 172 रन बनाकर अपना ही वर्ल्ड रेकॉर्ड सुधारा
क्या ऑस्ट्रेलिया ने अपने बॉर्डर पर एक सांप्रदायिक साइनबोर्ड लगा रखा है?
ऑस्ट्रेलिया की सड़क पर लगे एक साइनबोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी दिनों से वायरल हो रही है, जिस पर लिखा है- YOU ARE ENTERING AUSTRALIA. WE HAVE OUR OWN LAW SYSTEM WHICH IS NOT SHARIA LAW. OUR WAY, NOT YOUR WAY. DON’T LIKE IT ? PACK YOU BAGS AND LEAVE (आप ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर रहे हैं। हमारे पास अपनी कानून व्यवस्था है जो शरिया कानून नहीं है। हमारा तरीका आपको पसंद नहीं? अपना बैग पैक करो और चले जाओ)
इस तस्वीर के साथ एक मैसेज लिखा गया है- ‘क्या हम भारतीय इन ऑस्ट्रेलियाई की तरह सीधा सटीक खरा बात कहने का ताकत रखते हैं?? ओह!! मैं तो भूल गयी नेहरू और बापू ने दुनिया में सेक्युलर का झंडा गाड़ने का ठेका लिया था और हम हिन्दू मिट जाएंगे पर झंडा गाड़ कर रहेंगे।
क्या हम भारतीय इन ऑस्ट्रेलियाई की तरह सीधा सटीक खरा बात कहने का ताक़त रखते हैं??
— Amrita Kaushalya (@KaushalyaAmrita) June 27, 2018
ओह!! मैं तो भूल गयी #नेहरू और #बापू ने दुनिया में #सेक्युलर का झंडा गाड़ने का ठेका लिया था और हम #हिन्दू मिट जायेगें पर झंडा गाड़ कर रहेगें @BJP4India @narendramodi @INCIndia @RahulGandhi pic.twitter.com/nLpf6dfdki
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लोग भारत में हिंदू-विरोधी और देशद्रोही अल्पसंख्यकों के विरुद्ध ऐसी ही पॉलिसी अपनाने की मांग कर रहे हैं।
जानें हकीकत..
जब हमने इस फोटो को गूगल इमेज सर्च के जरिया ढूंढने की कोशिश की, तो हमें हू-ब-हू वैसी ही एक सड़क की तस्वीर मिली, लेकिन उस पर लगा साइन बोर्ड तो कुछ और ही था। आप भी देखें वह तस्वीर..
है न.. हू-ब-हू वही सड़क...
अब, वायरल तस्वीर को हमने जरा गौर से देखा, तो हमें उसपर एक लोगो ‘F.O.S.P.’ नजर आया। हमने पड़ताल की तो पता चला कि यह लोगो ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच प्रोडक्शंस’ नामक फेसबुक पेज का है। इसी फेसबुक पेज पर हमें यह वायरल तस्वीर भी मिल गई, जो 27 मार्च को पोस्ट की गई थी।
यह पेज दक्षिणपंथी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े लोगों द्वारा चलाया जाता है और अब तक ऐसे ही कई मीम पोस्ट कर चुकी है।
