सम्बंधित जानकारी
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद
- वास्तु के अनुसार घर के ईशान, आग्नेय, नैऋत्य और वायव्य कोण में क्या होना चाहिए
- Vastu Tips : टी-प्वाइंट पर बने मकान से होंगे 5 नुकसान
- Vastu Tips : यदि किचन यहां पर बना है तो घर में होगा गंभीर असाध्य रोग, तुरंत करें उपाय
- Holi Rang panchami 2024: वास्तु के अनुसार होली पर इस तरह बदल सकते हैं अपना जीवन
Vastu Tips : घर बनाने जा रहे हैं तो जानें कि कितना बड़ा या किस आकार का होना चाहिए
Vastu Tips : यदि आप घर बनाने जा रहे हैं तो दिशा के साथ ही उसके आकार-प्रकार और आदर्श का भी ध्यान रखें। उचित नियम और सुरम्य वातावरण वाले स्थान पर घर बनता है तो वह सुख, शांति और समृद्धि देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार एक आदर्श घर कैसा होना चाहिए? जानिए कुछ खास वास्तु नियम।
1. प्लाट या मकान चौकोर या आयताकार उत्तम माना गया है।
2. चौकोर प्लाट है तो उस पर चौकोर मकान ही बनाएं। इसकी चौड़ाई से लंबाई एक फीट ज्यादा रखें।
3. आयताकार मकान में चौड़ाई की दोगुनी से अधिक लंबाई नहीं होनी चाहिए।
4. एक आदर्श घर के आगे और पीछे एक छोटा सा आंगन होना चाहिए।
5. बेडरूम, शौचालय, पूजा घर और रसोई घर वास्तु में बताई गई दिशा के अनुसार होना चाहिए।
6. हर सदस्य का बेडरूम अलग होना चाहिए। कम से कम तीन बेडरूम का घर होना ही चाहिए।
7. आदर्श घर की भूमि उचित प्रकार, गुण और स्थान की होना चाहिए।
8. भूमि की लंबाई चौड़ाई और परिधि के अनुसार ही वास्तु नियम से मकान का आकार तय होना चाहिए।
9. वास्तु पुरुष मंडल के आधार पर घर की निर्माण योजना का निर्माण किया जाना चाहिए।
10. एक आदर्श घर में प्राकृतिक वायु और प्रकाश की सुविधा होनी चाहिए। खिड़कियों, वेंटिलेशन और दरवाजों के आकार का विशेष ध्यान रखें।
