सम्बंधित जानकारी
- पान के पत्ते में ब्रह्मा, विष्णु महेश का निवास, जानिए शुभ पत्ते का महत्व
- Vastu Tips : रसोईघर में तवा और कढ़ाई ऐसे रखें, दूर होगी जिंदगी की कठिनाई
- लिविंग रूम में रखें ये 7 चीजें तो सफलता के साथ मिलेंगी खुशियां
- फेंगशुई अनुसार घर में नवरत्न क्रिस्टल बाउल रखने के 5 फायदे
- किचन में क्यों लगाना चाहिए भगवान शिव और दान करतीं मां अन्नपूर्णा की खास तस्वीर
Paan ki bel | घर में पान की बेल है तो नियम भी जान लीजिए
वैसे तो पान की बेल की खेती होती है क्योंकि पान खाया जाता है। गुणों से भरपूर है पान का पत्ता। पान के पत्ते की कई किस्में होती हैं। हिन्दू धर्म में पान का मांगलिक कार्यों में उपयोग किया जाता है। हालांकि कई लोग इसे शौकिया तौर पर या वास्तु के अनुसार भी घर में लगाते हैं। यदि आपने घर में पान की बेल लगा रखी है तो जान लीजिये इसे लगाने के नियम।
1. उचित दिशा में लगाएं : पान के पौधे को उचित दिशा में लगाना चाहिए। इस पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है।
2. कहां लगाएं घर में : घर में आंगन हो तो वहां नहीं तो बालकनी वहां लगाएं जहां आंशिक धूप आती है।
3. मिट्टी के गमले में लगाएं : इस पौधे को प्लास्टिक नहीं मिट्टी के गमले में लगाएं।
4. उचित देख-रेख करें : इस पौधे 2 से 3 दिन धूप में रखें ज्यादा नहीं।
5. जैविक या कंपोस्ट खाद : पौधे के लिए जैविक या कंपोस्ट खाद का उपयोग करना ही उचित है।
6. ज्यादा पानी न डालें : पौधों को ज्यादा पानी न दें, जब मिट्टी सूख रही हो तो गमले में पानी जरूर डालें।
