सम्बंधित जानकारी
- अच्छे विचार और शुभ ऊर्जा चाहिए तो लिविंग एरिया से 10 वस्तुएं हटाएं, रखें 5 चीजें
- Vastu Tips : 5 तस्वीरें, 5 प्रतिमाएं और 5 शुभ चीजें घर में रखेंगे तो चमक जाएगी किस्मत, बदल जाएंगे दिन
- घर में सजावटी चीजें किस दिशा में रखें कि खुशियां खुद आएं घर चलकर
- लिविंग रूम में ये 5 चीजें हैं तो खुशियां और उन्नति निश्चित आएगी
- घर में है ये वास्तुदोष तो आ सकती है बीमारी, जानिए बचने के उपाय
लिविंग रूम में रखें ये 7 चीजें तो सफलता के साथ मिलेंगी खुशियां
Vastu Tips of Living Room: लिविंग रूम यानी जहां हम अपना अधिकतर समय व्यतीत करते हैं। इसे बैठक रूम, स्वागत कक्ष या ड्राइंग रूम भी कहते हैं। यदि आप दिनोंदिन प्रगति चाहते हैं और चाहते हैं कि घर में खुशियां रहें तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनाएं कुछ खास 7 टिप्स। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे पांच चीजें।
1. घोड़े की तस्वीर : तरह तरह की तरक्की चाहिए तो समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। यह तस्वीर किसी वस्तुशास्त्री से पूछकर ही लगाएं।
2. मछली की तस्वीर : घोड़ों की तस्वीर न लगाना चाहें तो आप तैरती हुए मछलियों के चित्र भी लगा सकते हैं। इससे भी तरक्की और खुशहाली के मार्ग खुलते हैं। यह नहीं तो हंस की तस्वीर बेहतर होगी।
3. संयुक्त परिवार का चित्र : शांति चाहिए तो गृह कलह या वैचारिक मतभेद से बचने के लिए हंसते-मुस्कुराते संयुक्त परिवार का चित्र लगाएं। खुद के ही परिवार के सदस्यों का प्रसन्नचित मुद्रा में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में एक तस्वीर लगाएं।
4. चिढ़िया का घोसला : पारिवारिक सुख और शांति हेतु आप बैठकर रूप में संयुक्त परिवार की जगह घोसले में अपने बच्चों के साथ बैठी चिड़िया का चित्र भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही प्रसन्नता देगा।
5. गुलदस्ता : बैठक रूम में सुंदर फूलों का गुलदस्ता उत्तर या ईशान दिशा में रखें। यदि यह प्राकृतिक है तो ज्यादा बेहतर होगा। एक कांच के बॉउल में पानी भरकर उसमें ताजे फूल रखने से घर परिवार में खुशियों का माहौल बनता है।
6. रंग रोगन : दीवारों और टाइल का रंग सफेद, हल्के पीले, हल्के नीले या हरे रंग का होना चाहिए। दीवारों का रंग लाल, गहरा नीला या काले रंग का नहीं होना चाहिए। बैठक रूम में खिड़की और दरवाजे के पर्दे मिलते-जुलते रंगों में ही प्रयोग करें। सोफा सेट के कुशन थोड़े अलग रंग के रखें। वैसे चंद्र, गुरु, बुध और शुक्र के रंगों का ही प्रयोग करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।
7. प्रकाश : बैठक रूम में प्रकाश की व्यवस्था बहुत अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि यह सुख और भाग्य लाता है। पवन की झंकार (विंड चाइम्स) बैठक रूम के दरवाजे पर लगाई जा सकती है। पर्दे और कुशन सुंदर और अच्छी डिजाइन वाले रखें। अच्छी सी पेंटिंग, लेस व घुंघरू की सजावट या हैंड एम्ब्रॉयडरी भी कर सकती हैं।
