1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Kitchen vastu

वास्तु: किचन में क्यों नहीं रखना चाहिए 5 चीजें

Kitchen item
किचन या रसोईघर वास्तु अनुसार बनाएंगे और उसी के अनुसार वस्तुएं रखेंगे तो कभी भी रोग, शोक और धन की बर्बादी नहीं होगी। इसी के साथ ही कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे जहां वास्तु दोष निर्मित होता है, वहीं बरकत चली जाती है और हमेशा अन्न की कमी बनी रहती है। आओ जानते हैं कि किचन में कौनसी 5 वस्तुएं नहीं रखना चाहिए।
 
1. किचन में मिरर जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे विपरित प्रभाव पड़ता है और घर में कलह की स्थिति बढ़ती है।
 
2. किचन में टूटे फूटे बर्तन या अटाला नहीं रखना चाहिए। इससे भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बरकत नहीं रहती है।
 
3. किचन में झाडू भी नहीं रखना चाहिए। 
 
4. किचन में जर्मन या एल्यूमीनियम के बर्तन नहीं होना चाहिए। इससे चर्मरोग या कोई गंभीर रोग होने की संभावना रहती है।
 
5. किचन में चींटियों-कॉकरोचों, चुहे या अन्य प्रकार के कीड़े मकोड़े मारने की दवा नहीं रखना चाहिए। यह किचन के वातावरण को जहरिला बनाते हैं।
अगला लेख
Shraddha Paksha Start date : पितृ पक्ष की हर तारीख का क्या है महत्व, किस दिन मनता है कौन सा श्राद्ध?