1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. How to Get Rid of Pigeons

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Home Remedies to stop pigeon coming in your balcony
Pigeon
 
 
HIGHLIGHTS 
 
• कबूतर के बालकनी में आने की परेशानी कैसे करें दूर।
• ये 4 पौधे देंगे आपको कबूतरों की गंदगी से निजात।
• घर को खूबसूरत बनाने के साथ ही मिलेगी कबूतरों के समस्या से छुटकारा। 
Home remedies to remove pigeons : यदि आप भी अपने घर की बालकनी में आने वाले कबूतरों से परेशान हैं और कबूतर आपके घर के अंदर आकर और बालकनी में हमेशा गंदगी फैलाकर चले जाते है। यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। 
 
तो आइए इस लेख में जानते हैं कि इस परेशानी से कैसे निजात पा सकते है...
 
1. कैक्टस का पौधा : आपको बता दें कि यदि आप घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं तो इसके एक नहीं अनेक फायदे आपको मिलते हैं और उनमें से एक कबूतरों को दूर रखना भी है, क्योंकि माना जाता हैं कि कबूतरों को कैक्टस के कांटे बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं। अत: यह पौधा आपको साफ हवा देने के साथ-साथ बालकनी में आनेवाले कबूतरों को दूर भगाकर उनकी गंदगी से भी साफ रखता है।
 
2. लहसुन का पौधा : लाख उपायों के बाद भी यदि कबूतर घर में बार-बार आ जाते हैं, तो भारत में खाने का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन आपके लिए बहुउपयोगी साबित हो सकता हैं, क्योंकि लहसुन जहां सेहत के लिए फायदेमंद हैं, वहीं वह कबूतरों को दूर भगाने में लाभकारी साबित होगा। क्योंकि लहसुन की तेज सुगंध उन्हें पसंद नहीं आती है, अत: वे लहसुन के पौधों से दूर रहेंगे और आपके बालकनी या छत पर आना भी भूल जाएंगे।
3. सिट्रोनेला : सिट्रोनेला का पौधा अगरबत्ती बनाने के काम में आता है, खास कर मच्छरों को दूर भगाने वाली अगरबत्ती इसी पौधे से बनाई जाती है। और इस पौधे की गंध से किसी भी तरह के कीड़े या मकौड़े आसपास नहीं आते हैं। अत: यह पौधा कबूतरों को भी बालकनी से दूर रखने में कारगर साबित हो सकता है। तो देर किस बात की आप भी यह पौधा लगा लें और कबूतरों से निजात पाए।
 
4. मिंट या पुदीने का पौधा : जी हां, सही सोचा आपने, यदि आप भी अपनी घर की बालकनी के गमले में पुदीना का पौधों लगाते हैं तो उसकी महक से कबूतर आपकी बालकनी से कई फीट दूर रहेंगे। भारतीय खाने में स्वादिष्ट और फायदेमंद माना जाने वाले पुदीने की खुशबू कबूतरों को बिलकुल पसंद नहीं आती है। अत: वे कुछ ही समय में आपके घर का रास्ता ही भूल जाएंगे। 
 
अत: जो लोग कबूतर और कबूतरों की बीट को बिलकुल भी पसंद नहीं करते, और इस गंदगी से दूर रहना चाहते हैं खास कर उनके लिए उपरोक्त पौधे लाभकारी साबित होंगे। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Parshuram jayanti 2024: भगवान परशुराम ने छत्रिय राजा सहस्त्रबाहु का वध क्यों किया था?