1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. green color n health

हरे रंग का आपके स्वास्थ्य से क्या संबंध है? जानें फेंगशुई के अनुसार

Green color
हमारे जीवन में रंगों का खास महत्व है। हरा रंग जीवन में सौभाग्य, विकास और स्वास्थ्य का प्रतीक भी माना जाता है। किसी रंग को देखकर हमें खुशी महसूस होती है तो किसी दूसरे रंग को देखकर तनाव दूर हो जाता है।

फेंगशुई कहता है कि हरा रंग कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। फेंगशुई के अनुसार हरे रंग को बुद्धि का प्रतीक माना गया है और इसका सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। क्या आप जानते है कि हरे रंग का प्रभाव आपके मन और बुद्धि पर अलग-अलग तरह से पड़ता है।

 
जानिए वास्तु और फेंगशुई के अनुसार हरे रंग के सेहत फायदे-
 
1. हमारी आंखों को सुकून देने वाला हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। जिस प्रकार प्रकृति हमें जीवन का संदेश देती है, उसी प्रकार इस रंग से भी हमारे जीवन का भी गहरा संबंध है। फेंगशुई के अनुसार हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी माना गया है। 
 
2. हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है, यह तनाव दूर करके डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है।
 
3. हरा रंग लकड़ी तत्व का प्रतीक है। इसे घर के साथ-साथ ऑफिस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। घर में आराम करने, शयन करने और सुकून के पल बिताने के स्थानों पर हरे रंग का इस्तेमाल, आपके पलों को सुखदायी बना देता है।
 
4. हरे रंगों के वातावरण के बीच काम करने से व्यक्ति की रचनात्मकता में बढ़ोतरी होती है। आप चाहे तो घर की दीवारों पर इन्हें रंग या टेक्सचर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं व पौधों के रूप में भी इस रंग से एनर्जी को अपने घर में प्रवाहित कर सकते हैं।
 
 
5. हरा रंग बीमार व्यक्तियों को भी जल्द ठीक करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को सामन्य रखने के साथ ही मानसिक शांति देता है, जिससे दिमाग संबंधित कई बीमारियों में राहत मिलती है।
 
6. इतना ही नहीं घर में हरे रंग की घड़ी लगाने से घर में खुशियों का संचार होता है। 

अगला लेख
Navaratri 2021 : अष्टमी पर घर में कर रहे हैं हवन तो जानिए जरूरी हवन सामग्री